ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्र गंभीर घायल, सीएचसी में कराया भर्ती
मवाना के हस्तिनापुर क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार को गजरौली गांव के सामने कोचिग का छात्र टै्रक्टर की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गया। घटना के बाद आरोपित चालक ट्रैक्टर समेत फरार हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी भर्ती कराया।
मेरठ, जेएनएन। मवाना के हस्तिनापुर क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार को गजरौली गांव के सामने कोचिग का छात्र टै्रक्टर की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गया। घटना के बाद आरोपित चालक ट्रैक्टर समेत फरार हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी भर्ती कराया।
गजरौली गांव निवासी राजेश पुत्र मनोज हस्तिनापुर में कोचिग करता है। शुक्रवार को वह कोचिग से वापस लौट रहा था। जैसे ही वह गांव के समीप पहुंचा सामने से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी भर्ती कराया। पीड़ित के स्वजन की ओर से आरोपित ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
सड़क पर जन्मदिन मना रहे युवकों ने की बाइक सवार से मारपीट : सरधना थाना क्षेत्र के गांव मुल्हैड़ा में गुरुवार देर रात कुछ युवक सड़क पर जन्मदिन मना रहे थे। इसी दौरान वहां से बाइक सवार आ रहा था। तभी शराब के नशे में धुत आरोपितों ने गाली-गलौज कर दी। जब बाइक सवार ने विरोध किया। आरोपितों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इस पर घायल ने पुलिस को लूट की सूचना दे दी। इस पर पुलिस ने जांच कर कई को हिरासत में ले लिया और शुक्रवार को चालान कर दिया।
मुल्हेड़ा गांव में गुरुवार देर रात कुछ युवक सड़क पर जन्मदिन मना रहे थे। तभी वहां से नवादा निवासी अक्षय उर्फ लच्छु बाइक से जा रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपितों ने शराब के नशे में धुत्त होकर बाइक सवार को रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। जब अक्षय ने विरोध किया तो आरोपितों ने मारपीट शुरू कर दी। इस पर पीड़ित ने पुलिस को लूट की सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कई को हिरासत में ले लिया और शुक्रवार को साहिल, बादल कुशवाहा, आमिर उर्फ बल्ली, यशवीर, मनोज, अक्षय व हेमसिंह आदि का चालान कर दिया गया है।