कंचनपुर घोपला में फिर पसरा तनाव, जाम लगाने जा रहीं महिलाएं पुलिस से भिड़ी
मेरठ । कंचनपुर भोपला में जातीय संघर्ष के बाद पसरा तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। 12 घटे में द
मेरठ । कंचनपुर भोपला में जातीय संघर्ष के बाद पसरा तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। 12 घटे में दो बार जातीय संघर्ष का दंश झेल चुके कंचनपुर घोपला में शुक्रवार को उस वक्त एक बार फिर तनाव की स्थिति पैदा हो गई जब अनुसूचित जाति की महिलाएं हाईवे जाम करने के लिए निकल पड़ी। हालाकि, सीओ ब्रह्मपुरी के नेतृत्व में कई थानों की फोर्स ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। इस दौरान महिलाओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। महिलाओं का कहना है ब्राह्मण व जाट समाज के लोग उन्हें रास्ते से निकलने में परेशानी पैदा करते हैं। बहू-बेटियों से रास्ते में छेड़छाड़ की जाती है और विरोध करने पर मारपीट की घटना को अंजाम दिया जाता है। महिलाओं ने कहा कि उन्हें ब्राह्मण व जाट समाज की आबादी से अलग रास्ता चाहिए, ताकि वे सुरक्षित रह सकें। करीब आधा घटा चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद सीओ ने प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का समाधान निकालने का आश्वासन दिया, जिसके बाद महिलाएं वापस लौट गई।
बता दें कि बुधवार रात अनुसूचित जाति और ब्राह्मण समाज के लोगों के बीच जमकर पथराव और गोलीबारी हुई थी, जिसमें 17 लोग घायल हुए थे। मामला अभी शात नहीं हुआ था कि गुरुवार सुबह 6:00 बजे एक बार फिर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर तीन मुकदमे दर्ज किए हैं, जिनमें 44 लोगों को नामजद कर सैकड़ों अज्ञात लोगों को शामिल किया गया है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।