संजय नगर में पथराव, खून से लथपथ हुआ परिवार
मामूली कहासुनी को लेकर सिविल लाइन की संजय नगर कालोनी में दो पक्षों में पहले कहासुनी हुई और उसके बाद जमकर विवाद हुआ।
मेरठ, जेएनएन। मामूली कहासुनी को लेकर सिविल लाइन की संजय नगर कालोनी में दो पक्षों में पहले कहासुनी हुई और उसके बाद जमकर विवाद हुआ। एक पक्ष के लोगों ने पथराव कर लाठी-डंडों से एक व्यक्ति को पीटा। बचाव करने आई बेटी को भी बाल पकड़कर खींचा। पीड़ित व्यक्ति के साथ उसके स्वजन भी खून से लथपथ हो गए। इसके बाद हमलावर भाग गए। पुलिस ने घायल का उपचार कराया है। एक हमलावर को पुलिस थाने ले आई। वह खुद को भाजपा नेता बताकर पुलिस पर रौब गालिब करने का प्रयास कर रहा था।
संजय नगर निवासी हरिकिशन का कहना है कि उसके घर के सामने खुद को भाजपा नेता बताने वाला लोकेश अक्सर अपने काफी साथियों के साथ खड़ा रहता है। मंगलवार रात नौ बजे हरिकिशन ने लोकेश को घर के सामने से हटने के लिए कहा। आरोप है कि उसी बात को लेकर लोकेश बिगड़ गया। लोकेश ने पहले हरिकिशन के साथ मारपीट की। उसे डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। बीच बचाव आए बेटे और बेटी को भी पीटा। आरोप है कि बेटी के बाल पकड़कर घसीटा गया। उसके बाद आरोपित पक्ष ने हरिकिशन के घर पर पथराव कर दिया। तभी आसपास के लोगों ने कंट्रोल रूम को मामले की जानकारी दी। पुलिसकर्मी आरोपित लोकेश को साकेत चौकी पर ले आए। सीओ संजीव देशवाल का कहना है कि पीडि़त पक्ष की तहरीर पर आरोपित हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। प्राथमिक स्वास्थय केंद्र में ताला तोड़कर चोरी, थाने में दी तहरीर
मेरठ, जेएनएन। जंगेठी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बीएचडब्लू विजय लक्ष्मी ने बताया कि मंगलवार को जब दफ्तर खोलने पहुंचे तो दरवाजे पर लगे ताले टूटे हुए थे। अंदर भी अलमारी का ताला टूटा हुआ था। बदमाशों ने वजन तौलने वाली दो मशीन, हब कटर, कई उपकरण व सरकार सात रजिस्टर चोरी हो हो गए थे। रजिस्टरों में टीकाकरण, पोलियो रोधी अभियान का लेखा जोखा था। आसपास के ग्रामीणों से भी जानकारी की, मगर पता नहीं चला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। विजय लक्ष्मी ने थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है।