बागपत में अवैध शराब बेचने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, पुलिस पर पथराव
अबैध शराब बेचने को लेकर रात में बागपत के एक इलाके मेंं हंगामा हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में पथराव हुआ। साथ ही पुलिस पर भी हमला हुआ किसी तरह पुलिस ने जान बचाई।
बागपत, जेएनएन। अवैध शराब बेचने को लेकर दो पक्षों के मारपीट और पथराव हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस पर भी पथराव किया गया। घायल होने के डर से पुलिस कर्मियों ने भागकर जान बचाई। इसके बाद से कुछ और पुलिसकर्मीयों के साथ पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार किया। इस पथराव में लगभगर आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं।
नगर के मोहल्ला झंकार गली में अवैध शराब बेचने को लेकर जीवन व भीम पक्ष के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। पथराव भी हुआ। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, तो लोगों ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया। पुलिसकर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो आरोपित भाग खड़े हुए। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया। वहीं पथराव में एक पक्ष से जीवन, भाई सुनील, भाभी सुनीता, चाचा रामपाल, चचेरा भाई जसवीर तथा दूसरे पक्ष भीम का तहेरा भाई ओमप्रकाश, तहेरे भाई का पुत्र सोनू व मोनू, पत्नी कृष्णा घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अवैध शराब की करते थे तस्करी
एसएसआइ जाहिद खां ने बताया कि दोनों पक्ष अवैध शराब की तस्करी करते हैं। दोनों पक्ष के बीच मुखबिरी करने को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद में संघर्ष व पथराव हुआ। पुलिस पर पथराव नहीं हुआ है। दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।