अमेजन एप से ऑनलाइन शॉपिंग की तरफ बढ़े कदम
दैनिक जागरण संग चल रहे ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन के अभियान 'अमेजन सिंपल सी बात' का असर दिखाई देने लगा है।
मेरठ । दैनिक जागरण संग चल रहे ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन के अभियान 'अमेजन सिंपल सी बात' का असर दिखाई देने लगा है। लोग ऑनलाइन शॉपिंग की तरफ कदम बढ़ा रहे हैं। अमेजन एप से शॉपिंग करना इतना आसान है कि बस एक क्लिक से आप अपना मनपसंद सामान बुक कर मंगा सकते हैं। वहीं, बड़ी संख्या में लोग अमेजन एप को डाउनलोड कर रहे हैं।
नौवें दिन डोरली और पल्लवटावर में अभियान चलाया गया। यहां बड़ी संख्या में लोगों ने अमेजन एप के फायदे जाने और एप डाउनलोड किया। इसके अलावा लोगों ने आसानी से पेमेंट प्रक्रिया के बारे में भी समझा। टीम ने आसानी से ऑनलाइन शॉपिंग के तरीके बताए।
आज यहां होगा रोड शो
सोमवार को शहर के दो स्थानों पर 'अमेजन सिंपल सी बात' अभियान का आयोजन किया जाएगा। सबसे पहले टीम सुबह 10.30 बजे ईव्ज चौराहा और इसके बाद दोपहर बाद चार बजे आईआईएमटी कॉलेज पहुंचेगी। यहां लोगों को अमेजन एप और इससे होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
दो लोगों ने जीते पुरस्कार
अभियान के नौवें दिन दो लोगों ने पुरस्कार जीते। मनोज कुमार और प्रवेश कुमार को तीन-तीन हजार के गिफ्ट वाउचर दिए गए। अमेजन से खरीदारी करने पर जो भी राशि होगी, उसमें से इतनी राशि की बचत हासिल होगी।
-----------------------
ऑनलाइन शॉपिंग सरल और सस्ता माध्यम है। यहां सभी वस्तु उपलब्ध हैं। ऐसे अभियान जागरूक करते हैं।
मनोज कुमार
-------
इस तरह के अभियान चलते रहने चाहिए। लोगों को काफी जानकारी मिलती है।
प्रवेश कुमार ग्रीन ईहा क्लब ने किया पौधरोपण
मेरठ । गढ़ रोड स्थित कृष्णा टॉवर के पास ग्रीन ईहा क्लब के सदस्यों द्वारा पौधरोपण अभियान चलाया गया। पौधरोपण के 15वें सप्ताह में इस अवसर पर पौधों पर रक्षासूत्र भी बांधे गए। बच्चों ने अमरुद, कदंब और जामुन के पौधे लगाए। बच्चों ने स्थानीय दुकानदारों से इनकी देखभाल करने की अपील की। इस मौके पर ईहा दीक्षित, अभिषेक प्रजापति, सागर सिंह, रोबिन सिंह, पूजा सिंह आदि मौजूद रहे।