Move to Jagran APP

बिजनौर में सौतेले पिता ने किया नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

बिजनौर जिले में एक महिला ने 55 वर्षीय से दूसरा निकाह किया था। पहले पति से उसकी एक पुत्री थी। आरोप है कि उसके दूसरे पति ने सौतेली पुत्री से दुष्कर्म किया। उधर बढ़ापुर क्षेत्र में बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपित दो किशोर गिरफ्तार किए गए हैं।

By Parveen VashishtaEdited By: Published: Tue, 24 May 2022 09:43 PM (IST)Updated: Tue, 24 May 2022 09:43 PM (IST)
बिजनौर में सौतेले पिता ने किया नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
बिजनौर में सौतेले पिता ने किया नाबालिग बेटी से दुष्कर्म

बिजनौर, जागरण संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र में सौतेले पिता ने नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म किया। डेढ़ साल तक उसका यौन शोषण करता रहा। पीड़िता की मां ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

loksabha election banner

यह है मामला 

एक मोहल्ला निवासी महिला का अपने पति से तलाक हो गया था। कुछ समय बाद महिला ने 55 वर्षीय एक व्यक्ति से दूसरा निकाह कर लिया था। पहले पति से उसकी एक पुत्री थी, जो उसके साथ ही रहती थी। महिला का आरोप है कि उसके दूसरे पति ने किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। लगभग डेढ़ साल से आरोपित उसका यौन शोषण करता रहा। किशोरी ने मां को आपबीती सुनाई। आरोपित ने पुलिस में शिकायत करने पर मां-बेटी को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की मां ने मंगलवार को थाने पहुंचकर आरोपित के विरुद्ध तहरीर दी। कोतवाली देहात प्रभारी ने बताया कि आरोपित पिता के विरुद्ध पाक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपित को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, दो किशोर गिरफ्तार

बिजनौर, जागरण संवाददाता। बढ़ापुर क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए गई छह वर्षीय बच्ची के साथ गांव के ही दो किशोरों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि सोमवार शाम सात बजे उनकी छह वर्षीय पुत्री शौच के लिए गई थी, तभी रास्ते में गांव के ही दो किशोर खड़े मिले। दोनों पुत्री को गांव से बाहर जंगल में ले गए। वहां पर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों आरोपित उसे घर के बाहर छोड़ गए। घर पहुंचने पर बच्ची ने घटना की जानकारी मां को दी। थाना प्रभारी अनुज तोमर ने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपित की उम्र 12 साल तो दूसरा 13 साल का है। बच्ची को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार को आरोपित किशोरों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट के आदेश पर अगली कार्रवाई का जाएगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.