रिश्ते शर्मसार : नींद की गोली देकर बेटी को हवस का शिकार बनाता रहा सौतेला बाप
शहर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक और मामला सामने आया है। सौतेले पिता पर बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
By Ashu SinghEdited By: Published: Sat, 18 May 2019 11:42 AM (IST)Updated: Sat, 18 May 2019 11:42 AM (IST)
मेरठ,जेएनएन। रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक और मामला सामने आया है। सौतेले पिता पर बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पिता नींद की गोली देकर तीन साल से बेटी को हवस का शिकार बना रहा था। मां शुक्रवार को बेटी को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची और कार्रवाई की गुहार लगाई। एसपी क्राइम ने कंकरखेड़ा पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
बेटी के साथ मां पहुंची एसएसपी कार्यालय
मूलरूप से फलावदा थाना क्षेत्र व हाल कंकरखेड़ा क्षेत्र निवासी महिला शुक्रवार को बेटी के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची। बताया कि पहले पति की मौत के बाद 2002 में उसने बागपत निवासी विनोद से दूसरी शादी की थी। पहले पति से उसे एक बेटी है,जबकि दूसरी शादी के बाद बेटी (12 वर्ष) व बेटा (15 वर्ष) हैं।
बेटी को गुमसुम देखकर चौंकी मां
महिला ने बताया कि पति उसकी पहली बेटी पर गलत नजर रखता था। बेटी काफी दिनों से गुमसुम थी। कई बार पूछने पर उसने जो बताया,उसे सुनकर पैरों तले जमीन खिसक गई। महिला के मुताबिक तीन साल से उसका सौतेला पिता नींद की गोली देकर बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था।
साथ रहना है तो तुझे और बेटी को मेरी बात माननी होगी
महिला का कहना है कि विरोध करने पर पति ने उसके साथ मारपीट की। धमकी दी कि अगर उसके साथ रहना है तो उसे व उसकी बेटी को हर बात माननी होगी। महिला ने बताया कि उसका पति ड्रग्स के मामले में चित्रकूट से जेल जा चुका है। आरोप है कि उसके पति के किसी अन्य महिला से भी अवैध संबंध हैं। जब वह काम पर चली जाती है तो पति उस महिला को घर भी लाता है।
इनका कहना है
मामला गंभीर है। कंकरखेड़ा पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराकर आरोपित को गिरफ्तार कराया जाएगा।
- डॉ.बीपी अशोक,एसपी क्राइम

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें