State level athletic competition: कौशांबी में चल रही प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में मेरठ के खिलाड़ियों ने लिए दो पदक
State level athletic competition कौशांबी में आज प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का दूसरा दिन है। यह प्रतियोगिता 10 जनवरी तक चलेगी। इस प्रतियोगिता में मेरठ से पिछले साल के पदक विजेता खिलाड़ियों को सीधे एंट्री मिल गई थी ।
मेरठ, जेएनएन। कौशांबी में चल रही प्रदेश स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता के थ्रो इवेंट में शुक्रवार को मेरठ के दो खिलाड़ियों ने पदक जीता है। 18 साल आयु वर्ग में मेरठ की खिलाड़ी विधि चौधरी ने स्वर्ण पदक जीता है। विधि ने 39.28 मीटर थ्रो किया है। विधि ने थ्रो इवेंट में डिस्कस थ्रो में हिस्सा लिया था। वही दूसरा पदक अंडर 16 आयु वर्ग में मिला है।
आरिज रिजवी ने अंडर 16 आयु वर्ग में हिस्सा लेकर डिस्कस थ्रो में 55.8 मीटर की दूरी नाप कर रजत पदक अपने नाम कर लिया है। कौशांबी में आज प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का दूसरा दिन है। यह प्रतियोगिता 10 जनवरी तक चलेगी। इस प्रतियोगिता में मेरठ से पिछले साल के पदक विजेता खिलाड़ियों को सीधे एंट्री मिल गई थी। जबकि बच्चे हुए खिलाड़ियों के ट्रायल प्रतियोगिता 6 जनवरी को हुई। उसी दिन खिलाड़ी यहां से प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो गए थे। प्रतियोगिता में मेरठ से और भी पदक जीतने की संभावना जताई जा रही है।