Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Staff Recruitment Exam: भारत में कौन-सा राज्य सात बहनों का एक भाग नहीं है... परीक्षा में पूछे गए ये सवाल

    Updated: Mon, 06 Jan 2025 03:19 PM (IST)

    मेरठ में यूपी सिविल कोर्ट भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। रविवार को 12 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित हुई जिसमें स्टेनोग्राफर पद के लिए 100 सवाल पूछे गए। हिंदी और सामान्य अध्ययन के सवाल सरल थे जबकि अंग्रेजी और गणित के सवाल कठिन लगे। पहली पाली में 81% और दूसरी पाली में 70.41% उपस्थिति दर्ज की गई।

    Hero Image
    यूपी सिविल कोर्ट रिक्रूटमेंट परीक्षा । प्रतीकात्मक तस्वीर।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। प्रदेश के जिला न्यायालयों में चार विभिन्न श्रेणियों में स्टाफ भर्ती परीक्षा (यूपी सिविल कोर्ट रिक्रूटमेंट) रविवार को भी कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच सकुशल संपनन हुई। परीक्षा में कई चर्चित मुद्दों, इतिहास व सामान्य अध्ययन समेत अन्य विषयों पर सवाल पूछे गए। यह परीक्षा बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डी ब्लाक शास्त्रीनगर समेत कुल 12 केंद्रों पर सकुशल संपंन हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुबह की पाली की परीक्षा 10.30 से दोपहर 12 बजे एवं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन से शाम 4.30 बजे तक हुई। पहली पाली में रविवार को स्टेनोग्राफर पद के लिए परीक्षा हुई। परीक्षा में कुल 100 सवाल हल करने के लिए आए। इनमें हिंदी, अंग्रेजी, सामान्य अध्ययन एवं गणित के कुल 25-25 सवाल रहे। निगेटिव मार्किंग न होने के कारण अभ्यर्थियों ने सभी सवाल हल किए।

    परीक्षा में आए इस तरह के सवाल

    परीक्षा में कई चर्चित मुद्दों को लेकर सवाल आए। इनमें पहला सवाल था वर्ष-2024 पेरिस ओलिंपिक में किस देश को पराजित करके भारतीय पुरुष हाकी टीम ने कांस्य पदक जीता था। सही जवाब स्पेन रहा। चंद्रयान-1 कब प्रक्षेपित किया गया। सही जवाब 2008 रहा।

    इंडियन नेशनल कांग्रेस और आल इंडिया मुस्लिम लीग के बीच 1916 में हस्ताक्षरित समझौता क्या कहलाया। सही जवाब लखनऊ पैक्ट रहा। भारतवर्ष के राज्यों में से कौन सा राज्य सात बहनों (सेवन सिस्टर्स) का एक भाग नहीं है। सही जवाब पश्चिम बंगाल रहा। प्रथम सेमिकंडक्टर पार्क उत्तर प्रदेश में कहां पर संस्थापित होगा। सही जवाब ग्रेटर नोएडा रहा।

    बुलंद दरवाजा किसके द्वारा निर्मित कराया था। सही जवाब अकबर रहा। परीक्षा के सिटी कोआर्डिनेटर एवं बालेराम के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि पहली पाली की परीक्षा बालेराम केंद्र पर हुई। परीक्षा में 81 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित हुए। जबकि दूसरी पाली में सभी 12 केंद्रों पर परीक्षा हुई, जिसमें 70.41 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित हुए।

    सहारनपुर समेत कई जिलों से परीक्षा देने आए अभ्यर्थी

    मेरठ शहर में सहारनपुर, बागपत व मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों से अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए आए थे। उनका कहना था कि सुबह पांच बजे ही घर से परीक्षा के लिए निकले थे। कड़ाके की ठंड व कोहरे के चलते मेरठ तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई।

    अभ्यर्थी बोले, हिंदी के सवाल सामान्य, अंग्रेजी के मुश्किल लगे

    सुबह की पाली में आया पेपर अच्छा था। हिंदी के सवाल सामान्य थे। पांच से छह सवाल अंग्रेजी के मुझे मुश्किल लगे। गणित के पूछे गए सवालों में एडवांस ज्यादा आया। -आशीष, बागपत

    पेपर मीडियम रहा। मैंने परीक्षा में सभी 100 सवाल हल किए। निगेटिव मार्किंग नहीं थी। सामान्य अध्ययन में आए सवाल काफी आसान लगे। मेरा पेपर अच्छा गया है। -प्रिंस, टटीरी बागपत

    पेपर का स्तर सही रहा। न ज्यादा आसान और न ज्यादा मुश्किल। मैंने पूरे सौ सवाल हल किए। प्रतियोगी परीक्षा में यही स्तर रहना चाहिए। अंग्रेजी के कई सवाल मुझे कठिन भी लगे। -वृहत राणा, सहारनपुर