Move to Jagran APP

नवरात्र पर्व : नवरात्र के लिए खास हैं मां काली के चित्र और अस्त्र-शस्त्र से सजी साडिय़ां, बाजार में छाने लगा परिधान Meerut News

नवरात्र पर्व की तैयारियां अब मेरठ के बाजारों में दिखने लगी है। दुकानों पर लगे मां दुर्गा की तस्‍वीरें और इनके साज-सज्‍जा के सामान नवरात्र पर्व की तैयारियों को प्रदर्शित कर रहा है।

By Prem BhattEdited By: Published: Sun, 13 Sep 2020 12:18 AM (IST)Updated: Sun, 13 Sep 2020 09:40 AM (IST)
नवरात्र पर्व : नवरात्र के लिए खास हैं मां काली के चित्र और अस्त्र-शस्त्र से सजी साडिय़ां, बाजार में छाने लगा परिधान Meerut News
नवरात्र पर्व : नवरात्र के लिए खास हैं मां काली के चित्र और अस्त्र-शस्त्र से सजी साडिय़ां, बाजार में छाने लगा परिधान Meerut News

मेरठ, जेएनएन। नवरात्र पर्व की तैयारियां अब मेरठ के बाजारों में दिखने लगी है। दुकानों पर लगे मां दुर्गा की तस्‍वीरें और इनके साज-सज्‍जा के सामान नवरात्र पर्व की तैयारियों को प्रदर्शित कर रहा है। लोग भी इनकी ओर आकर्षित हो रहे हैं। नवरात्र पर्व के लिए खासतौर पर तैयार देवी काली और दुर्गा के परिधान महिलाओं और युवतियों की पसंद में शामिल हो चुके हैं।

loksabha election banner

देवी के अस्त्र-शस्त्र बढ़ा रहे खूबसूरती

देवी काली के चित्रों वाली साड़ी और दुपट्टे सबसे ज्यादा डिमांड में हैं। क्रीम कलर की साड़ी और दुपट्टों पर लाल रंग से बना मां काली का चित्र और उनके अस्त्र-शस्त्र इन्हें आकर्षक बना रहे हैं। इसमें जलते हुए दीपक के साथ ही धुनी, त्रिशूल, ढाक, कलश, देवी के हाथ और मुखौटे सहित पूजन सामग्री को भी खूबसूरती से सजाया गया है।

मंत्रों से सजी है पूरी साड़ी

क्रीम और सफेद रंग की साड़ी और दुपट्टों पर लाल रंग मंत्र लिखे हैं। बार्डर पर दीपक और मां काली पर चढऩे वाले गुडहल के फूल की छपाई इन्हें अधिक आकर्षक बना रही है। साड़ी और दुपट्टों की कीमत डिजाइन के अनुसार है।

इनका क्‍या है मानना

इन दुपट्टों और साड़ी को खासतौर पर कोलकाता से मंगवाया गया है। नवरात्र पर्व में महिलाएं इस तरह के परिधान पहनना काफी पसंद करती हैं।

- ख्याति गोयल फैशन डिजाइनर अनफोल्ड बाय ख्याति

नवरात्र पूजा के लिए खास साड़ी और दुपट्टे मंगवाए हैं। साड़ी और दुपट्टे दोनों पर ही दुर्गा पूजा को दर्शाया गया है। क्रीम और सफेद रंग काफी आकर्षक हैं।

- निधि जैन, फैशन डिजाइनर स्वस्ति क्रिएशन 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.