Move to Jagran APP

विशेष सफाई अभियान: गगोल तीर्थ परिसर स्वच्छ, आकर्षक रंगोली करेगी स्वागत

दैनिक जागरण का विशेष सफाई अभियान स्वच्छ मेरठ स्वस्थ मेरठ शुक्रवार को विश्वामित्र की तपस्थली गगोल तीर्थ का परिसर में चलाया गया। छठ पूजा से पहले सफाई होने से पूरा परिसर साफ-सुथरा नजर आने लगा है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Nov 2019 07:00 AM (IST)Updated: Sat, 02 Nov 2019 07:00 AM (IST)
विशेष सफाई अभियान:  गगोल तीर्थ परिसर स्वच्छ, आकर्षक रंगोली करेगी स्वागत
विशेष सफाई अभियान: गगोल तीर्थ परिसर स्वच्छ, आकर्षक रंगोली करेगी स्वागत

मेरठ, जेएनएन। दैनिक जागरण का विशेष सफाई अभियान स्वच्छ मेरठ स्वस्थ मेरठ शुक्रवार को विश्वामित्र की तपस्थली गगोल तीर्थ का परिसर में चलाया गया। छठ पूजा से पहले सफाई होने से पूरा परिसर साफ-सुथरा नजर आने लगा है। नगर निगम के कर्मचारियों ने परिसर में जगह-जगह रंगोली बनाकर सजा दिया है। मुख्य मार्ग से लेकर मंदिर परिसर तक चूना डाला गया है। बदले हालात देखकर यहां आ रहे श्रद्धालुओं के चेहरे खिल उठे।

loksabha election banner

शुक्रवार सुबह नौ बजे नगर निगम के सफ ाई एवं खाद्य निरीक्षक जयद्रथ सिंह और सफाई नायक विश्वप्रिय के नेतृत्व में सफाई कर्मियों का दस्ता वाहनों और जेसीबी के साथ गगोल तीर्थ पहुंचा। पूरे परिसर में कूड़ा-कचरा फैला हुआ था। पेड़ों की पत्तियां बिखरी पड़ी थी। सरोवर किनारे बने कुंड में गंदगी का अंबार था। सफाई कर्मचारियों ने झाड़ू लगाई। कूड़ा गाड़ी से कचरा उठाया गया। जेसीबी से कुंड की गंदगी साफ की गई। सरोवर किनारे चारों तरफ सफाई अभियान चलाया गया। देखते ही देखते गगोल तीर्थ परिसर के हालात बदल गए। इसी बीच सुबह 10 बजे सहायक नगर आयुक्त ब्रजपाल सिंह और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गजेंद्र सिंह भी पहुंच गए। ग्राम पंचायत सचिव अंशुल कुमार पुंडीर भी सफाई कर्मियों के साथ पहुंचे। निगम अधिकारियों ने महंत शिवदास जी महाराज के साथ पूरे परिसर का भ्रमण किया। सफाई व्यवस्था देखी तथा परिसर में श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की व्यवस्था के लिए टैंकर भेजने की बात कही। गगोल रोड पर पथ प्रकाश व्यवस्था को सुधारने के लिए पथ प्रकाश विभाग को निर्देशित किया। गगोल तीर्थ के महंत शिवदास जी महाराज ने कहा कि गगोल तीर्थ पर हर साल हजारों श्रद्धालु छठ पूजा के लिए आते हैं। आस्था का सैलाब उमड़ता है। दो दिन मेला लगता है। गगोल तीर्थ परिसर में छठ पूजा बड़े धूमधाम से मनाई जाती है। दैनिक जागरण हर साल सफाई अभियान चलाकर श्रद्धालुओं को साफ-सुथरा स्थान मुहैया कराने में सहयोग करता है ताकि श्रद्धालु स्वच्छ वातावरण में पूजा-अर्चना कर सकें।

सफाई होते ही बनने लगी वेदियां

जैसे ही नगर निगम के सफाई कर्मियों ने सरोवर के चारों ओर के हिस्से की सफाई पूरी की, वैसे ही सुबह से यहां पहुंचे श्रद्धालुओं ने अपनी वेदियां बनानी शुरू कर दीं। सरोवर किनारे छोटी-बड़ी, रंग-बिरंगी वेदी बनाने में लोग जुटे रहे। गणेश और लक्ष्मी की प्रतिमाओं को भी वेदियों के साथ स्थापित किया। हजारों की संख्या में छठ व्रती डूबते हुए सूर्य को अ‌र्घ्य देंगे। जागरण ने सुगम बना दी छठ पूजा

-गगोल तीर्थ पहुंची तो परिसर साफ-सुथरा पाया। मंदिर के सामने आकर्षक रंगोली देखकर मन प्रफुल्लित हो उठा। सरोवर किनारे साफ स्थान पर वेदी बनाई है। दैनिक जागरण का यह सरोकार सराहनीय है।

रंजना झा।

-परिसर बहुत सुंदर हो गया है। दैनिक जागरण स्वच्छ मेरठ स्वस्थ मेरठ अभियान चलाकर शहर में सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करता है, गगोल तीर्थ पर सफाई कराकर श्रद्धालुओं की पूजा को सुगम बना दिया है।

प्रशांत।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.