Move to Jagran APP

सपा कार्यकर्ताओं ने मनाई डॉ. लोहिया की पुण्यतिथि, अर्पित किए श्रद्धासुमन Meerut News

समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर शनिवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर सपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें याद किया गया।

By Prem BhattEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 11:10 AM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2019 11:10 AM (IST)
सपा कार्यकर्ताओं ने मनाई डॉ. लोहिया की पुण्यतिथि, अर्पित किए श्रद्धासुमन Meerut News
सपा कार्यकर्ताओं ने मनाई डॉ. लोहिया की पुण्यतिथि, अर्पित किए श्रद्धासुमन Meerut News

मेरठ, जेएनएन। शनिवार को जेल रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर सपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें याद किया गया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रखर चिंतक और समाजवादी नेता थे। उनके आदर्शो पर चलकर ही समाजवाद को स्थापित किया जा सकता है। इस मौके पर उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया गया। संजीव यादव, मृदुला यादव, राजीव पूनिया, धर्मवीर यादव, सना ग्यास, अनीता मिलन, जितेंद्र गुर्जर, प्रदीप गुर्जर, मनीष शर्मा, सौरभ यादव, संजय यादव और शेरा जाट मौजूद रहें।

loksabha election banner

भाजपा जागृति विहार मंडल का चुनाव आज

भाजपा मेरठ की कैंट विधानसभा, शहर और दक्षिण विधानसभा के मंडलों का चुनाव होना है। जिसकी तैयारी हो गई है। रविवार को दक्षिण विधानसभा के केवल एक जागृति विहार मंडल का चुनाव होगा। शेष मंडलों का चुनाव 14 अक्टूबर को होगा। वहीं, मेरठ कैंट विधानसभा में कंकरखेड़ा मंडल, पटेल नगर मंडल, गंगानगर मंडल, छावनी मंडल, मुल्तान नगर मंडल, नगर मंडल, पल्लवपुरम मंडल के चुनाव होंगे। ठीक इसी प्रकार मेरठ शहर विधानसभा में फूलबाग मंडल, अग्रसेन मंडल, नगर मंडल, ब्रह्मपुरी मंडल के चुनाव संपन्न होंगे। भाजपा मेरठ महानगर मीडिया प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि इन चुनावों में महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, महानगर मंत्री संजय त्रिपाठी जिला चुनाव अधिकारी कौशलेंद्र व सह चुनाव अधिकारी हरीश सिंह रहेंगे। यह चुनाव मंडल अध्यक्षों व समिति के लिए हो रहे हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.