Move to Jagran APP

सपा इस दिन निकालेगी साइकिल यात्रा, कहा भाजपा से हर वर्ग परेशान Meerut News

मेरठ में 23 मार्च को सपा सा‍इकिल मार्च निकालकर जनजागरूकता अभियान चलाएगी। साथ ही भाजपा सरकार के किए गए कार्यों की समीक्षा लोगों के सामने रखेगी।

By Prem BhattEdited By: Published: Thu, 19 Mar 2020 02:38 PM (IST)Updated: Thu, 19 Mar 2020 02:38 PM (IST)
सपा इस दिन निकालेगी साइकिल यात्रा, कहा भाजपा से हर वर्ग परेशान Meerut News
सपा इस दिन निकालेगी साइकिल यात्रा, कहा भाजपा से हर वर्ग परेशान Meerut News

मेरठ, जेएनएन। सपा के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने गुरुवार मवाना में निर्मित यादव के आवास पर प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान है। अपराध व भ्रष्टाचार चरम पर है। 23 मार्च से साइकिल यात्रा के माध्यम से जन जागरण अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा प्रदेश में भाजपा सरकार के तीन साल पूरे हो चुके हैं।

loksabha election banner

सरकार पर किया हमला

वायदों को पूरा करने में मौजूदा सरकार पूरी तरह से विफल रही। अपराध व भ्रष्टाचार को समाप्त करने का दावा किया था, लेकिन न तो अपराध ही थमा है और न ही भ्रष्टाचार कम हुआ है। यही सरकार राजनीति करके लोगों को मुद्दों से भटका रही है। गरीब मजदूर किसान तबाही के कगार पर है। किसानों को समय पर भुगतान नहीं मिल रहा। शिक्षा का स्तर गिरा है। सड़कें भी गड्ढा मुक्त नहीं हो पायी है। गरीबों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। जबकि सपा सरकार में काफी विकास किया गया और गरीब-मजदूर किसानों के लिये लाभकारी योजनाएं चलाकर उन्हें लाभान्वित किया गया।

23 मार्च को रैली

वर्तमान सरकार की नीतियों के खिलाफ आगामी सपा 23 मार्च से पूरे प्रदेश में साइकिल रैली निकाली जनजागरण अभियान चलाएगी। पूर्व विधायक प्रभुदयाल बाल्मीकि ने भी सपा सरकार की आलोचना की और विधान सभा क्षेत्र में कराए विकास कार्य गिनाए। उन्होंने साइकिल रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर विनोद गुप्ता, नईम कुरैशी, कम्बर जैदी, इरफान कुरैशी, बाबूराम कश्यप आदि थे।

कोरोना वायरस के मद्देनजर बढ़ सकती है तिथि

सपा जिलाध्यक्ष राजपाल चौधरी ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर साइकिल रैली की तिथि आगे बढ़ सकती है। लखनऊ में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रैली के मद्देनजर प्रेस वार्ता करेंगे। उक्त तिथि यही होगी या आगे बढ़ेगी इस बारे में अभी स्पष्ट भी नहीं है लेकिन तैयारियां यथावत चल रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.