सपाइयों ने उठाई जिले की समस्याएं, छात्र संघ चुनाव और गन्ना भुगतान पर मांगा जवाब
सपा कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर सरकार को घेरा। सपाइयों ने जिले की समस्याएं उठाते हुए सवाल पूछे। छात्र संघ चुनाव व गन्ना भुगतान मुद्दा छाया रहा।
मेरठ (जेएनएन)। जिले की समस्याओं को मुद्दा बनाकर सपा कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी चौराहा स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क में धरना दिया। आठ दिन पहले ही सपाइयों ने तहसील स्तरीय धरना-प्रदर्शन किया था।
कानून व्यवस्था ध्वस्त
डीएम को दिए ज्ञापन में कहा गया कि जिले में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। दिनदहाड़े लूट, डकैती व हत्या जैसी वारदात हो रही है। जनता का विश्वास पुलिस व प्रशासन से उठ गया है। छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए जा रहे हैं। जिले के किसानों का 1500 करोड़ रुपये मिलों पर बकाया है। बिजली दर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है जिससे किसान बिल चुकाने में जूझ रहे हैं। सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार फैला हुआ है। महिलाओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। इससे पूर्व धरने को जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद, पूर्व विधायक प्रभु दयाल वाल्मीकि, जिला महासचिव विजय सिंह पाल आदि ने संबोधित किया। निरंजन सिंह, ज्ञानेंद्र शर्मा, परविंदर ईशू, मृदुला यादव, आदिल सिद्दीकी, शशि कांत गौतम, अनीता मिलन, संगीता राहुल, विपिन मनोठिया, अनीता मिलन, नेहा गौड़, नितिन गर्ग, जयराज चपराना, डा. कय्यूम, चांद सैफी, जितेंद्र गुर्जर, मनोज चपराना, मनीष शर्मा, सरताज आदि मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष और गुलाम मोहम्मद में हुई नोकझोंक
संबोधन करने व समाचार चैनल को बाइट देने के मामले में जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह व पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद में नोंकझोंक हो गई। पूर्व विधायक ने कुछ बातों के लिए आपत्ति जताई।