यूपी चुनाव 2022: सपा प्रदेश अध्यक्ष ने मनाया, कैंट सीट से नामांकन वापस लेंगे सन्नी, कर बैठे थे ये हरकत
UP Assembly Election 2022 पार्टी से बगावत कर गठबंधन प्रत्याशी के विरोध में नामांकन करने वाले सपा नेता सन्नी गुप्ता अपना नामांकन-पत्र वापस लेंगे। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने उन्हें मना लिया है। गठबंधन में रालोद ने उतारा है अपना प्रत्याशी।
मेरठ, जागरण संवाददाता। पार्टी से बगावत कर गठबंधन प्रत्याशी के विरोध में नामांकन करने वाले सपा नेता सन्नी गुप्ता अपना नामांकन-पत्र वापस लेंगे। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने उन्हें मना लिया है। अब वह गठबंधन प्रत्याशी के लिए प्रचार करेंगे। इसी तरह बिजनौर व देवबंद में भी रालोद व सपा के प्रत्याशियों ने नामांकन कर दिया था। वहां भी समझौता करा दिया गया है।
गठबंधन में मेरठ कैंट विधानसभा सीट रालोद के खाते में गई है। इस पर रालोद ने मनीषा अहलावत को प्रत्याशी बनाया है। इस निर्णय से रालोद और सपा दोनों के नेता नाराज हुए। सपा के युवा नेता सन्नी गुप्ता ने बगावत कर निर्दलीय नामांकन कर दिया।
उनका तर्क था कि उन्हें खुद अखिलेश यादव ने रालोद का सिंबल लेने दिल्ली के पार्टी कार्यालय भेजा था। रालोद ने ङ्क्षसबल नहीं दिया जबकि उन्होंने इस सीट पर जीत का समीकरण तैयार कर लिया था। लंबे समय से जनसेवा कर रहे थे। सन्नी गुप्ता का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष से वार्ता के बाद अब कोई नाराजगी नहीं रह गई है। वह अपना नामांकन पत्र वापस ले लेंगे। पार्टी के निर्देशों के तहत प्रचार भी करेंगे।