Move to Jagran APP

भाजपा सरकार में बिना पैसा दिए नहीं होता व्यापारियों का काम : संजय गर्ग

समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग ने कहा कि भाजपा सरकार ने व्यापारियों को बर्बाद कर दिया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Mar 2021 09:15 PM (IST)Updated: Sun, 07 Mar 2021 09:15 PM (IST)
भाजपा सरकार में बिना पैसा दिए नहीं होता व्यापारियों का काम : संजय गर्ग
भाजपा सरकार में बिना पैसा दिए नहीं होता व्यापारियों का काम : संजय गर्ग

मेरठ, जेएनएन। समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग ने कहा कि भाजपा सरकार ने व्यापारियों को बर्बाद कर दिया है। जीएसटी के नाम पर व्यापारियों का शोषण हो रहा है। सरकार के उत्पीड़न से व्यापारी रोज आत्महत्या कर रहे हैं। इस सरकार में भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया है कि बिना पैसे व्यापारियों का कोई कार्य नहीं होता है।

loksabha election banner

व्यापारी नेता रविवार को जिला कार्यालय पर आयोजित समाजवादी व्यापार सभा के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार के कार्यकाल में व्यापारी हित में अनेक काम किए गए, जिन्हें व्यापारी आज भी याद करते हैं। पार्टी जिलाध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह ने समाजवादी व्यापार सभा के पदाधिकारियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। गोपाल अग्रवाल ने कहा कि 2022 के चुनाव में व्यापारियों को और अधिक संख्या में जोड़ा जाएगा। शहर विधायक रफीक अंसारी ने कहा कि बुनकर व्यापारी पहले से ही समाजवादी पार्टी के साथ हैं और आगे भी जुड़ेंगे। पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर ने कहा कि व्यापारी बहुत बड़ी तादाद में समाजवादी के साथ जुड़ रहे हैं, यह संकेत है कि 2022 में समाजवादी पार्टी सरकार बनाएगी। महापौर सुनीता वर्मा ने कहा कि व्यापारी सुरक्षा की अनदेखी नगर निगम में नहीं होगी और व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। साहिल गुप्ता, विजय कुमार, सचिन मित्तल, विशाल शर्मा, मुकेश यादव, विपिन कुमार, नरेश चौधरी, गौरव आनंद, सोनू त्यागी आदि मौजूद रहे।

व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, प्रदेश सचिव प्रमोद जैन एवं मधुकर सिंघल भी उपस्थित रहे। पार्टी की जिला इकाई से विपिन मनोठिया, संजीव यादव, अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष भोज प्रताप तोमर आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.