कैसा मदर्स डे? मां पर ही किया चाकू से हमला, नशे के लिए मांग रहा था पैसा Shamli news
शामली में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवक ने अपनी ही मां को चाकुओं से हमला कर दिया। फिलहाल महिला को गंभीर हालत में अस्पताल मे भर्ती कराया दिया गया है।
शामली, जेएनएन। मदर्स डे के उपलक्ष्य में एक तरफ मां की महिमा का गुणगान हो रहा था, वहीं दूसरी तरफ एक बेटे ने चाकू मारकर अपनी मां को लहूलुहान कर दिया। वह नशे के लिए पैसे मांग रहा था। मना करने पर आरोपित जन्मदात्री को ही मौत की नींद सुलाने पर आमादा हो गया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
नाहिद कॉलोनी निवासी सईदा शनिवार को अपनी झुग्गी में बैठी थी। सईदा के पति का निधन हो चुका है। इसी बीच उनका बेटा मुनव्वर वहां पहुंचा और नशे के लिए मां से पैसे मांगने लगा। मां पर हमला कर आरोपित बेटा वहां से भाग निकला। मां की चीख पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर आ गए। उन्होंने महिला को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। पीडि़ता ने अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया
आरोपित ने चाकू से हमला कर वहां से फरार हो गया। उधर, चींख की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो देखा की महिला गंभीर रूप से घायल है। लोगों ने अपने साधन से महिला को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया जहां पर महिला को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।
नशे का आदि था बेटा
आसपास के लोगों का कहना है कि आरोजित बेटा रोज नशा करता था। इससे मां बहुत परेशान रहती थी। नशे के लिए पैसा मांगता था और पैसा न मिलने पर महिला से गाली-गलौज व बत्तमीजी करता था। आसपास के लोग भी इससे परेशान रहते थे।