धुंध और कोहरे से सराबोर रही सोमवार की सुबह, बढ़ी ठंड
मेरठ में सोमवार की सुबह कोहरे की घनी चादर तन गई। सुबह वाहनों को हेडलाइट जलाकर चलाना पड़ा, रात के तामपान में गिरावट आने से ठंड भी बढ़ गई है।
By Ashu SinghEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 12:23 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 12:23 PM (IST)
मेरठ (जेएनएन)। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का असर मेरठ में देखने को मिल रहा है। सोमवार को सुबह से धुंध और कोहरे की चादर तनी रही। रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
पहाड़ों पर बर्फबारी
बतातें चलें कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के कारण मेरठ के दिन के तापमान में गिरावट आई है। साथ ही तेज हवाओं के चलने से निचली सतह पर जमा प्रदूषण भी छट गया था। कई इलाकों में पीएम 2.5 स्तर तक सामान्य हो गया था। लेकिन शाम को अचानक ठंड बढऩे से वातावरण में व्याप्त नमी संघनित होनी शुरू हो गई। वाहनों और फैक्ट्रियों से निकलने वाले धुएं के कण भी नमी के साथ चिपक कर कोहरे के रूप में छा गए।
प्रदूषण की चादर
सोमवार को तड़के घनी प्रदूषण की धुंध कोहरे के रूप में छायी रही। सांस और अस्थमा के मरीजों की मुश्किलें फिर से बढ़ गईं। मौसम विशेषज्ञों ने दोपहर तक मौसम साफ होने के आसार जताए हैं। हालांकि शाम होते ही फिर धुंध का प्रकोप शुरू हो जाएगा। चिकित्सकों ने बताया कि ऐसे में सुबह सैर पर नहीं निकलना चाहिए।
निर्माण पर रोक
प्रदूषण पर निगरानी करने वाली शीर्ष संस्था ईपीसीए ने कंस्ट्रक्शन गतिविधियों पर रोक लगा दी है। 15 साल पुराने पेट्रोल और दस साल पुराने डीजल के वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। आरटीओ ने इसके बाद मेरठ में भी वाहन स्वामियों को नोटिस जारी किए हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें