Move to Jagran APP

Shrikant Tyagi arrested: मेरठ में छात्र नेता नकुल के फ्लैट में रह रहा था श्रीकांत त्यागी, दोनों का काफी समय से है जुड़ाव

Shrikant Tyagi arrested from Meerut नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में महिला से अभद्रता करने के मामले में फरार श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार कर लिया। छात्र नेता नकुल त्यागी ने उसे यहां के अपने जागृति विहार स्थित फ्लैट में शरण दी थी।

By Parveen VashishtaEdited By: Published: Tue, 09 Aug 2022 08:47 PM (IST)Updated: Tue, 09 Aug 2022 08:47 PM (IST)
Shrikant Tyagi arrested: मेरठ में छात्र नेता नकुल के फ्लैट में रह रहा था श्रीकांत त्यागी, दोनों का काफी समय से है जुड़ाव
मेरठ में छात्र नेता नकुल के फ्लैट में रह रहा था श्रीकांत त्यागी

मेरठ, जागरण संवाददाता। नोएडा स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी (Grand Omaxe Society) में महिला से बदसलूकी करने के मामले में फरार 25 हजार के इनामी श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) की मदद करने वाले छात्र नेता नकुल त्यागी को भी पुलिस ने दबोच लिया। फरारी के समय नकुल त्यागी ने श्रीकांत को अपने जागृति विहार स्थित फ्लैट में शरण दी थी, हालांकि नकुल त्यागी पहले से ही श्रीकांत से जुड़ा रहा है। छह माह पहले तो नकुल ने श्रीकांत त्यागी के बड़े पोस्टर भी जागृति विहार में लगाए थे।

loksabha election banner

मूल रूप से बागपत निवासी है नकुल

नोएडा पुलिस ने परतापुर बाइपास से श्रीकांत त्यागी को पकड़ा। उसके साथ संजय निवासी नखलई फीरोजाबाद, राहुल निवासी सिंभावली हापुड़ और नकुल त्यागी पुत्र ओमप्रकाश निवासी बरनावा, बागपत को भी पकड़ा गया है। नकुल त्यागी फिलहाल मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार में अपना फ्लैट खरीद कर रह रहा था। 

जागृति विहार में लगाए थे श्रीकांत त्यागी के बड़े पोस्टर 

बताया जाता है कि भाजपा में रहते हुए सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य से नकुल त्यागी भी जुड़ा हुआ था। तभी नकुल की मुलाकात श्रीकांत त्यागी से हुई थी। उसके बाद से छात्र नेता नकुल त्यागी अक्सर श्रीकांत त्यागी के सभी कार्यक्रमों में शामिल होता था। नकुल त्यागी ने जागृति विहार में श्रीकांत त्यागी के बड़े पोस्टर भी लगाए थे। पहले भी कई बार श्रीकांत त्यागी नकुल के घर पर रह चुका है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस बार भी फरारी के दौरान नकुल त्यागी ने ही श्रीकांत त्यागी को अपने जागृति विहार स्थित फ्लैट में शरण दी थी। 

श्रीकांत के साथ नकुल भी गया था ऋषिकेश 

सूचना के बाद नोएडा और मेरठ पुलिस नकुल के घर पर छापामारी भी कर चुकी है। पुलिस के छापामारी के दौरान श्रीकांत के साथ नकुल त्यागी भी ऋषिकेश चला गया था। नोएडा पुलिस ने नकुल त्यागी को महिला से बदसलूकी के आरोपित को शरण देने का आरोपित बनाकर गिरफ्तार किया है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि नकुल त्यागी ने फरारी के दौरान श्रीकांत की मदद की है। 

बिरादरी के नाते ही श्रीकांत से नकुल का है संबंध: निधि

मेरठ, जागरण संवाददाता। श्रीकांत त्यागी के साथ गिरफ्तार नकुल त्यागी की पत्नी निधि त्यागी ने कहा कि श्रीकांत त्यागी से कोई वास्ता नहीं है। सिर्फ बिरादरी के नाते श्रीकांत और नकुल का संबंध है। श्रीकांत का जितना अपराध है, उतनी ही कार्रवाई की जानी चाहिए। नोएडा पुलिस बेवजह ही नकुल को फंसा रही है। श्रीकांत इस घटना के बाद हमारे न घर आया था और न हमने कहीं पनाह दी।

यह भी पढें: Shrikant Tyagi Case में बड़ा खुलासा, श्रीकांत की गाड़ी पर लगा स्टीकर स्वामी प्रसाद मौर्य से मिला था


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.