Move to Jagran APP

धर्म जागरण समन्वय : 2100 महिलाएं निकालेंगी भव्य कलश यात्रा, भैसाली मैदान पर हुआ भूमि पूजन Meerut News

धर्म जागरण समन्वय के तत्वावधान में 11 फरवरी से होने वाली श्री राम कथा के लिए रविवार को भूमि पूजन का आयोजन भैंसाली मैदान में किया गया।

By Prem BhattEdited By: Published: Sun, 09 Feb 2020 04:15 PM (IST)Updated: Sun, 09 Feb 2020 04:15 PM (IST)
धर्म जागरण समन्वय : 2100 महिलाएं निकालेंगी भव्य कलश यात्रा, भैसाली मैदान पर हुआ भूमि पूजन  Meerut News
धर्म जागरण समन्वय : 2100 महिलाएं निकालेंगी भव्य कलश यात्रा, भैसाली मैदान पर हुआ भूमि पूजन Meerut News

मेरठ, जेएनएन। धर्म जागरण समन्वय के तत्वावधान में 11 फरवरी से होने वाली श्री राम कथा के लिए रविवार को भूमि पूजन और प्रेस वार्ता का आयोजन भैंसाली मैदान में किया गया। भूमि पूजन का शुभारंभ धर्म जागरण समन्वय के क्षेत्रीय प्रमुख ईश्वर दयाल ने हनुमान चालीसा गाकर किया। भूमि पूजन में मुख्य यजमान योगेश मोहन गुप्ता रहे। आयोजन समिति के अध्यक्ष व आरएसएस के महानगर के संघचालक विनोद भारती व आयोजन समिति के संयोजक भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल व पूर्व विधायक अमित अग्रवाल रहे।

loksabha election banner

इस प्रकार रहेगा कार्यक्रम

भूमि पूजन में मंत्र उच्चारण पंडित संजय त्रिपाठी ने किया। इसके बाद पत्रकार वार्ता संपन्न हुई। जिसमें धर्म जागरण समन्वय के क्षेत्रीय प्रमुख ईश्वर दयाल ने बताया कि इस 11 फरवरी को भव्य कलश यात्रा दोपहर एक बजे औघड़नाथ मंदिर से चलकर कथा स्थल पर आएगी। जिसमें 2100 महिलाएं कलश लेकर इस यात्रा में चलेंगी। श्री राम कथा 11 फरवरी से 20 फरवरी तक शाम 3:00 बजे से 6:00 तक अतुल कृष्ण भारद्वाज, जी की मधुर वाणी के मधुर वचनों से की जाएगी। इस कथा का महत्वपूर्ण पहलू है जो कि समरसता का प्रतीक है कि 11 फरवरी को ऋषि बाल्मीकि की मूर्ति यहां स्थापित हो जाएगी। 18 फरवरी तक यह मूर्ति श्री राम कथा सुनेगी। उसके बाद 18 फरवरी शाम 6 बजे यह मूर्ति माधवकुंज के स्थित श्रीराम मंदिर में स्थापित की जाएगी। क्योंकि भगवान राम ने तुलसीदास रामायण में बाल्मीकि को दंडवत प्रणाम किया है।

श्रीराम एक आदर्श

भगवान श्री राम ने उनसे आशीर्वाद लिया है, इसलिए उनकी मूर्ति स्थापित की जा रही है। प्रत्येक क्षेत्र में श्री राम एक आदर्श है। इसका उद्देश्य भारतवर्ष संस्कारवान, शक्तिमान बने व सभी उनके संस्कारों को अपने जीवन में उतारे जिससे जन-जन में राष्ट्र भक्ति, धर्म भक्ति का शंखनाद हो इस हेतु धर्म जागरण करने के लिए धर्म जागरण समन्वय के तत्वावधान में इस अमृत वर्षा का आयोजन किया जा रहा है।

यह रहे मौजूद

रविवार को इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, कैंट विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल, दक्षिण विधायक सोमेंद्र तोमर, हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, कैंट बोर्ड के उपाध्यक्ष विपिन सोढी, पंडित सुनील भराला, उपाध्यक्ष पवन मित्तल, कमल ठाकुर, अतुल कुमार, मनोज वर्मा, व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता, अरुण वशिष्ठ, महामंत्री संजय त्रिपाठी, कमल दत्त शर्मा, वीर सिंह कर्दम, महेश बाली, उपाध्यक्ष पीयूष शास्त्री विवेक रस्तोगी, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग, नीरज त्यागी, दलजीत व अंकित सिंघल आदि उपस्थित रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.