Move to Jagran APP

त्योहार सीजन में अमेजन एप से शॉपिंग कीजिए

त्योहार का मौसम शुरू होते ही हर कोई शॉपिंग करने के लिए उत्सुक रहता है। आधुनिक युग में ऑनलाइन शॉपिंग से अच्छा विकल्प कोई नहीं है। घर बैठे परिवार संग किसी भी प्रोडेक्ट को पसंद करने के लिए अमेजन एप की सहायता ली जा सकती है। गूगल प्ले स्टोर से अमेजन एप को डाउनलोड कर आसानी से शॉपिंग की जा सकती है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Aug 2018 11:20 PM (IST)Updated: Wed, 22 Aug 2018 11:20 PM (IST)
त्योहार सीजन में अमेजन एप से शॉपिंग कीजिए
त्योहार सीजन में अमेजन एप से शॉपिंग कीजिए

जासं, मेरठ : त्योहार का मौसम शुरू होते ही हर कोई शॉपिंग करने के लिए उत्सुक रहता है। आधुनिक युग में ऑनलाइन शॉपिंग से अच्छा विकल्प कोई नहीं है। घर बैठे परिवार संग किसी भी प्रोडेक्ट को पसंद करने के लिए अमेजन एप की सहायता ली जा सकती है। गूगल प्ले स्टोर से अमेजन एप को डाउनलोड कर आसानी से शॉपिंग की जा सकती है।

loksabha election banner

दैनिक जागरण संग अमेजन कंपनी ने 'अमेजन सिंपल सी बात' अभियान की शुरुआत की है। अभियान के पांचवें दिन जेल चुंगी और पांडवनगर में अभियान चलाया गया। यहां लोगों ने काफी संख्या में अमेजन एप के फायदे जानें और उसे डाउनलोड किया। इसके अलावा लोगों ने आसानी से पेमेंट प्रक्रिया को भी जाना। कंपनी प्रतिनिधियों ने उन्हें कैश ऑन डिलिवरी विकल्प को भी बताया। सुबह 10 बजे जेल चुंगी इसके बाद शाम 4:30 बजे पांडवनगर पर रोड शो किया गया। अभियान में शामिल हुए लोगों को गेम्स में हिस्सा लेने का मौका भी दिया जा रहा है। शहरवासियों ने भी अभियान में उत्सुकता दिखाते हुए एप डाउनलोड कर ऑनलाइन शॉपिंग के तरीके सीखे। आज यहां होगा रोड शो

गुरुवार को भी शहर के दो स्थानों पर 'अमेजन सिंपल सी बात' अभियान का आयोजन किया जाएगा। सबसे पहले टीम सुबह 10:30 बजे साकेत और इसके बाद दोपहर चार बजे गंगानगर पहुंचेगी। दो लोगों ने जीते पुरस्कार

अभियान के पांचवें दिन दो लोगों ने पुरस्कार जीते। सुशांत मित्तल और नितांशु वर्मा को तीन-तीन हजार के गिफ्ट वाउचर दिए गए। अमेजन से खरीदारी करने पर जो भी राशि होगी, उसमें से इतनी राशि की बचत हासिल होगी।

-----------------------

ऑनलाइन शॉपिंग करना सरल माध्यम है। इसके अलावा त्योहार आदि पर छूट भी मिल जाती है।

सुशांत मित्तल

इससे कभी-भी घर बैठे मनपसंद वस्तु को बुक कर सकते हैं। आसानी से पेमेंट भी हो जाता है। इस अभियान से ऑनलाइन खरीदारी के बारे में ओर अधिक पता चला।

नितांशु वर्मा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.