शिवरात्रि आज, पूरे दिन रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग
सावन की शिवरात्रि शुक्रवार को है। पंचांग के अनुसार श्रावण मास की कृष्ण पक्ष क
मेरठ,जेएनएन। सावन की शिवरात्रि शुक्रवार को है। पंचांग के अनुसार श्रावण मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि चातुर्मास के अंतर्गत सावन माह में पृथ्वी की बागडोर भगवान शिव के हाथों में आ जाती है, और भगवान शिव और पार्वती पृथ्वी लोक का भ्रमण करते हैं। इसलिए इस माह शिव पूजा उपासना का विशेष महत्व है।
शिवरात्रि मुहूर्त
बाबा मनोहरनाथ मंदिर की महामंडलेश्वर नीलिमानंद महाराज का कहना है कि पंचांग के अनुसार चतुर्दशी की तिथि का आरंभ शुक्रवार को शाम 6.28 बजे से होगा और शनिवार शाम 7.11 बजे चतुर्दशी तिथि का समापन होगा। इसके साथ ही शिवरात्रि की पूजा निशीथ काल में करना उत्तम माना गया है। शिवरात्रि व्रत का पारण शनिवार सुबह 5.46 बजे से दोपहर 3.47 बजे तक किया जाएगा। व्रत पारण करने के बाद दान करना भी अच्छा माना जाता है।
पूरे दिन रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग
ज्योतिषाचार्य विभोर इंदुसुत का कहना है कि इस बार शिवरात्रि पर पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बना रहेगा। इसलिए दिनभर जलाभिषेक किया जा सकता है। शाम 6.28 बजे त्रयोदशी और चतुर्दशी का मेल होगा और यही भगवान शिव के अभिषेक का विशेष पुण्यकाल होगा। इससे भक्तों को भगवान शिव की विशेष कृपा मिलेगी। इसके साथ ही शिव अभिषेक में बेलपत्र, दूध, चमेली, बेला, स्वेतार्क के पुष्प और चंदन भी अवश्य अर्पित करें।
पूर्व महापौर ने गृहकर वसूली के संबंध में की शिकायत: पूर्व महापौर हरिकांत अहलूवालिया सर्किट हाउस में नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन से मिले। उन्होंने गृहकर वसूली को लेकर शिकायत की। कहा कि कर अनुभाग से गलत बिल जारी कर रहे हैं। संशोधन के नाम पर कई बार बिल भेज दिए जाते हैं। नगर विकास मंत्री ने समीक्षा बैठक में निगम अधिकारियों से कहा कि गृहकर वसूली को लेकर शिकायतें दूर करें। कर वसूली चिताजनक है।