Move to Jagran APP

पारे में गिरावट से रात में बढ़ी कंपकंपी

जनपद के तापमान में सोमवार को खासी गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली ठंड के मामले में शिमला की तरह हो गया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Nov 2020 05:47 AM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2020 05:47 AM (IST)
पारे में गिरावट से रात में बढ़ी कंपकंपी
पारे में गिरावट से रात में बढ़ी कंपकंपी

मेरठ, जेएनएन। जनपद के तापमान में सोमवार को खासी गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली ठंड के मामले में शिमला की तरह हो गया है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10.8 पहुंच जाने से मानो ठंड ने अपने तेवरों का आगाज कर दिया है। मेरठ में अधिकतम तापमान लगातार दूसरे दिन 30 डिग्री से नीचे रहा और 27.6 डिग्री तक पहुंच गया। यह सामान्य से तीन डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री कम था। अधिकतम तापमान में अचानक इतनी गिरावट की पूर्वानुमान मौसम विशेषज्ञों को भी नहीं था। आठ नवंबर तक मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहने का पूर्वानुमान जताया है। वहीं दिल्ली में मौसम का अंदाज मेरठ से जुदा है। यहां पर ठंड ने दस्तक दे दी है। पहली नवंबर की रात ही पारा 10.8 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से चार डिग्री कम है। वहां पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहा। यह मेरठ से अधिक था।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.