Move to Jagran APP

Sharadiya Navratri 2022: नवरात्र पर आज बेहद शुभ संयोग, पढ़िए घर पर घट स्‍थापना करने का सही समय

Sharadiya Navratri 2022 आज सोमवार से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र को लेकर भक्‍तों में उत्‍साह है। घर-घर घट स्‍थापना के साथ ही माता रानी की पूजा अर्चना की गई। वहीं इसके पूर्व बाजारों में महिलाओं की काफी भीड़ देखने को मिली। मेरठ भी मंदिरों में भीड़ रही।

By JagranEdited By: PREM DUTT BHATTPublished: Mon, 26 Sep 2022 06:46 AM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2022 06:46 AM (IST)
Sharadiya Navratri 2022: नवरात्र पर आज बेहद शुभ संयोग, पढ़िए घर पर घट स्‍थापना करने का सही समय
Navratri 2022 आज से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहे हैं। सुख शांति और समृद्धि के लिए व्रत भी रखे गए।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Sharadiya Navratri 2022 आज सोमवार से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहे हैं। इस बार हाथी पर सवार होकर आएंगी माता रानी। नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्र में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिवत पूजा अर्चना की जाती है। नवरात्र में दुर्गा पृथ्वी पर रहकर अपने भक्तों के हर कष्ट हर कर अपनी कृपा बरसाती है। घटस्थापना का मुहूर्त 26 सितंबर को सुबह 6.20 बजे से शुरू होकर 10.19 बजे तक रहेगा।

loksabha election banner

इस बार बन रहा ब्रह्म योग

सोमवार 26 सितंबर को सुबह 8.06 बजे से ब्रह्म योग बन रहा है, जो 27 सितंबर को सुबह 6.44 बजे तक रहेगा। साथ ही शुक्ल योग की शुरुआत 25 सितंबर को सुबह 9.06 बजे से होगी और अगले दिन 26 सितंबर को सुबह 8.06 बजे तक रहेगा।

यह बताया महामंडलेश्वर ने

सूरजकुंड स्थित बाबा मनोहरनाथ मंदिर की महामंडलेश्वर नीलिमानंद महाराज ने बताया कि इस बार नवरात्र सोमवार को शुरू होने के कारण माता का वाहन हाथी होगा, और उनकी विदाई भी हाथी पर होगी। हाथी को बुद्धि, ज्ञान और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में इस बार शारदीय नवरात्र को सुख शांति और समृद्धि का प्रतीक माना जा रहा है।

शारदीय नवरात्रि की तिथियां

प्रथम दिन प्रतिपदा तिथि मां शैलपुत्री पूजा और घटस्थापना 26 सितंबर सोमवार

दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी पूजा 27 सितंबर मंगलवार

तीसरा दिन मां चंद्रघण्टा पूजा 28 सितंबर बुधवार

चौथा दिन मां कुष्माण्डा पूजा 29 सितंबर गुरुवार

पांचवां दिन मां स्कंदमाता पूजा 30 सितंबर शुक्रवार

छठा दिन मां कात्यायनी पूजा 1 अक्टूबर शनिवार

सातवां दिन मां कालरात्री पूजा 2 अक्टूबर रविवार

आठवां दिन अष्टमी तिथि मां महागौरी पूजा 3 अक्टूबर सोमवार

नवां दिन नवमी तिथि मां सिद्धरात्री पूजा दुर्गा महानवमी पूजा 4 अक्टूबर मंगलवार

विजया दशमी तिथि दशहरा दुर्गा विसर्जन 5 अक्टूबर बुधवार

नवरात्र पर सजे बाजार और महिलाओं ने की खरीदारी

मेरठ और आसपास नवरात्र पर्व को लेकर बाजार सज गए हैं। पूजा के सामान की खरीदारी की जा रही है। बाजारों में जगह-जगह दुकानें चुनरी व पोशाकों से भरी पड़ी है। व्रत के लिए सिघाड़ा व कूटू के आटा की भी बिक्री हो रही है। ग्राहकों के चलते बाजारों में रौनक दिख रही है। सोमवार से नवरात्र शुरू हो रहे हैं।

बाजारों में सामान

इस पर्व को धूमधाम से मनाया जाता है। इस पर्व को लेकर लोगों में उत्साह दिख रहा है। इसमें श्रद्धालु व्रत रखकर पूजा-अर्चना करते हैं। पर्व की जरूरतों को देखते हुए बाजारों में सामान सजाए गए हैं। जगह-जगह पूजा व व्रत के दौरान प्रयोग होने वाली सामग्री खरीदी जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.