Move to Jagran APP

Love Jihad: पुलिस हिरासत से फरार लव जिहाद का हत्‍यारोपित शमशाद मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर भेजा जेल

प्रेम जाल में फंसाकर प्रेमिका और उसकी नौ साल की बेटी की बेरहमी से हत्‍या करने और उनके शव अपने घर पर ही गाड़ देने के आरोपित शमशाद को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया है।

By Prem BhattEdited By: Published: Thu, 23 Jul 2020 10:12 AM (IST)Updated: Thu, 23 Jul 2020 09:31 PM (IST)
Love Jihad: पुलिस हिरासत से फरार लव जिहाद का हत्‍यारोपित शमशाद मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर भेजा जेल
Love Jihad: पुलिस हिरासत से फरार लव जिहाद का हत्‍यारोपित शमशाद मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर भेजा जेल

मेरठ, जेएनएन। लव जिहाद में मां-बेटी का बेरहमी से कत्ल कर शव घर में गाडऩे व बुधवार को राज खुलते ही पुलिस हिरासत से भागने वाले हत्यारोपित शमशाद को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। गुरुवार तड़के नूरनगर चौराहे पर हुई मुठभेड़ के दौरान भाग रहे शमशाद के दोनों पैर में दो-दो गोली लगी हैं। पहले उसे अस्पताल ले जाया गया और बाद में कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।  

loksabha election banner

सहेली चंचल पर अगवा करने का लगया था आरोप 

गाजियाबाद के लोनी की रहने वाली प्रिया की शादी दस साल पहले भोजपुर के खंजरपुर निवासी राजीव से हुई थी। बाद में उसका तलाक हो गया। इसके बाद प्रिया अपनी नौ साल की बेटी कशिश के साथ मायके आ गई। यहां विवाद हुआ तो आठ साल पहले मोदीनगर की गोविंदपुरी में अपनी सहेली चंचल के मकान में रहने लगी। यहीं ब्यूटीपार्लर खोल लिया। पांच साल पहले उसकी मुलाकात भूड़बराल के रहने वाले शमशाद से हुई। तब शमशाद ने अपना नाम अमित गुर्जर बताया था। वह प्रिया और उसकी बेटी को लेकर लव इन रिलेशन में लोहिया नगर में रहने लगा। एक साल पहले प्रिया ने शमशाद के खिलाफ खरखौदा में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था, तब शमशाद समझौता करने के बाद प्रिया व उसकी बेटी को भूडबराल में अपने घर ले आया। वह प्रिया पर इस्लाम धर्म अपनाने के लिए दबाव बना रहा था। प्रिया ने विरोध किया, जिसपर 29 मार्च की रात प्रिया और शमशाद में मारपीट हुई। शमशाद ने प्रिया और उसकी बेटी कशिश की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को जमीन में गाडऩे के बाद सहेली चंचल पर प्रिया को अगवा करने का आरोप लगा दिया। चंचल आगे आई और हिंदू संगठनों के हस्तक्षेप पर मुकदमा दर्ज हुआ था। 

ऐसे हुुुआ गिरफ्तार

बुधवार को पुलिस ने दोनों के कंकाल बरामद कर शमशाद को हिरासत में ले लिया था। जेसीबी से घर तुड़वाकर दीवार से मोबाइल व घड़ी आदि बरामद किए थे। शव की तस्दीक करने के लिए शमशाद को थाने से भूडबराल ले जाया जा रहा था। तभी चौराहे से लघुशंका का बहना बनाकर वह पुलिस हिरासत से भाग गया। पुलिस लगातार शमशाद की तलाश कर रही थी। गुरुवार तड़के नूर नगर चौराहे पर परतापुर पुलिस को शमशाद जाता दिखाई दिया। पुलिस ने घेराबंदी की, जिसपर शमशाद ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में शमशाद के दोनों पैरों में गोली लग गई और घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। 

पत्नी आरोपित, साले की भी संलिप्तता

शमशाद के साथ हत्याकांड को अंजाम देने में उसकी पत्नी अफसाना भी शामिल थी। अफसाना बिहार के बेगुसराय में रहती है। उसने एक वीडियो जारी कर अपने पति को बेगुनाह बताया है। इधर, एसपी सिटी अखिलेश नारायण का कहना है कि अफसाना के साथ उसका भाई भी हत्याकांड में शामिल है। पुलिस शमशाद के साले का भी मुकदमे में नाम खोलने जा रही है। 

पिता को बुलाकर सौंपे अवशेष 

प्रिया व उसकी बेटी की हत्या का राज खुलने के बाद पुलिस ने उसके परिवार की तलाश की। इंस्पेक्टर परतापुर आनंद मिश्रा ने बताया कि प्रिया के पिता मांगेराम गाजियाबाद के साहनी गेट थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर में रहते हैं। वह होमगार्ड से रिटायर्ड हैं। पुलिस मांगेराम को लेकर आई। मांगेराम ने बताया कि प्रिया बचपन से ही आजादी पसंद थी। प्रिया का असली नाम पूनम था। पहले सुसराल फिर मायके में हुए विवाद के बाद उसने अपना नाम पूनम की जगह प्रिया रख लिया। अपने आधार कार्ड आदि भी इसी नाम से बनवा लिए। बाद में मांगेराम शवों के अवशेष लेकर गाजियाबाद चले गए।   

कराया जाएगा डीएनए टेस्ट

इंस्पेक्टर ने बताया कि शव इतने खराब हो चुके थे कि उनकी पहचान करना मुश्किल था। ऐसे में उनका डीएनए टेस्ट कराया जाएगा ताकि मुकदमे में आरोपित को कोई लाभ न मिल सके। 

शमशाद को कोर्ट में पेश कर अस्थाई जेल भेजा 

पुलिस घायल शमशाद को पहले अस्पताल ले गई, फिर कोर्ट में पेश करने के बाद अस्थाई जेल भेज दिया। उसका कोरोना टेस्ट भी कराया जाएगा। पुलिस का कहना है कि उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। उसकी संपत्ति की भी जांच कराई जाएगी।  

मेरठ एसएसपी ने का यह है कहना

एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि पुलिस कस्टडी से भागे शमशाद को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पैर में गोली लगी है। वह मेरठ से भागने की फिराक में था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.