विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेरठ में मसाज पार्लर में चल रहा था देह व्यापार, नौ महिलाएं व सात पुरुष पकड़े; बैंक अधिकारी की बनाई थी अश्लील वीडियो

Published: Mon, 18 Nov 2024 07:11 AM (IST)Updated: Mon, 18 Nov 2024 07:13 AM (IST)

Meerut Girls Racket Caught In Massage Parlour Update मेरठ में पुलिस ने देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। ...और पढ़ें

Meerut News: सांकेतिक तस्वीर का उपयोग किया गया है।
Meerut News: सांकेतिक तस्वीर का उपयोग किया गया है।

HighLights

  1. मसाज पार्लर की दोनों संचालिका गिरफ्तार
  2. पुलिस को पार्लर में मिली आपत्तिजनक सामग्री

जागरण संवाददाता, मेरठ। पांच दिन पूर्व एक बैंक अधिकारी की ओर से एसएसपी से शिकायत के बाद द सीजर फैमिली यूनिसेक्स सैलून मसाज पार्लर समेत तीन मसाज पार्लर पर रविवार शाम पुलिस ने छापा मारा।

तीन थानों की पुलिस व एंटी हयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू ) ने द सीजर फैमिली यूनिसेक्स सैलून व मसाज पार्लर से नौ महिलाओं व सात पुरुषों को पकड़ा। यहां से पुलिस ने आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया।

पार्लर की सीसीटीवी फुटेज के साथ ही डीवीआर भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है। पकड़ी गई महिलाओं में दो पार्लर संचालिका भी है। बाकी दो मसाज पार्लर नौचंदी व सिविल लाइंस क्षेत्र के मसाज सेंटर में कुछ आपत्तिजनक नहीं मिला। देर रात मेडिकल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी चल रही थी।

छापा पड़ते ही मचने लगी भगदड़

मेडिकल थाना क्षेत्र के चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय रोड स्थित द सीजर फैमिली यूनिसेक्स सैलून व मसाज पार्लर पर छापा लगते ही भगदड़ मच गई। भागने का प्रयास कर रही पार्लर संचालिका अयाना खान व आयशा खान को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने पार्लर से सात महिला व सात पुरुषों को पकड़ा। पुलिस सभी को थाना मेडिकल ले आई।

पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में लिया

एसएसपी विपिन ताडा ने बताया कि पार्लर की संचालिका व एक अन्य महिला को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। बाकी महिलाओं के बयान लिए गए हैं। जिन अन्य दो मसाज पार्लर पर छापा मारा गया उनके नाम एसपी सिटी ने यह कहते हुए बताने से इनकार कर दिया कि वहां कुछ आपत्तिजनक नहीं मिला है। सीओ सिविल लाइंस की ओर से इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।

बैंक अधिकारी की बना ली थी अश्लील वीडियो, वसूले दो लाख 

बैंक अधिकारी ने एसएसपी से शिकायत में कहा था कि वह मसाज पार्लर पर गया था। यहां हिडन कैमरे से उसकी अश्लील वीडियो बना ली गई। पार्लर संचालिका वीडियो दिखाकर उसे ब्लैकमेल कर रही है। उससे दो लाख रुपये ले लिए हैं और अब पांच लाख रुपये और मांगे जा रहे है। 

ये भी पढ़ेंः UP News: जींस-शर्ट पहनकर शहर की सड़कों पर निकले SP ट्रैफिक मनोज यादव, ट्रिपल राइडिंग करने वालों की आई शामत

ये भी पढ़ेंः Banke Bihari Mandir: भक्तों के सैलाब से भरीं बांकेबिहारी की कुंज गलियां, दर्शन के लिए लगी लंबी लाइन

मेरठ में एलएंडटी के प्रीकास्ट यार्ड में गैंट्री पलटी, इलेक्ट्रीशियन की मौत

रैपिडएक्स के निर्माण कार्य के दौरान दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। रविवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) की कार्यदायी कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) में लापरवाही उजागर हुई है। एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि शताब्दीनगर स्थित एलएंडटी के प्रीकास्ट यार्ड में गैंट्री को खोलते व खिसकाते समय वह ट्राले से नीचे पलट गई। गैंट्री की चपेट में आने से एक इलेक्ट्रीशियन की मौत हो गई। चार श्रमिक घायल हो गए। एक की हालत गंभीर बताई गई है।

अन्य घायलों को दी छुट्टी

रविवार दोपहर प्रीकास्ट यार्ड में एक गैंट्री को पहले खोला गया और फिर उसे खिसकाया गया। इसी प्रक्रिया में अचानक अनियंत्रित होने से गैंट्री पलट गई। जिसकी चपेट में आने से इलेक्ट्रीशियन बिहार के जिला रोहताश के गांव समहोता निवासी सुबोध, श्रमिक सहारपुर निवासी सुएब, जुबैर, सुनील और गाजियाबाद निवासी मोनू घायल हो गए। घायलों को वहां मौजूद स्टाफ सुभारती मेडिकल कालेज ले गए। इलेक्ट्रीशियन सुबोध ने मेडिकल कालेज पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। सुएब की हालत गंभीर होने के चलते उसे भर्ती कर लिया। अन्य तीनों घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

थाना प्रभारी परतापुर दिलीप बिष्ट का कहना है कि मृतक के स्वजन को सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह है गैंट्री 

एक तरह की ओवरहेड क्रेन होती है जिसका इस्तेमाल सामग्री उठाने के लिए किया जाता है। इसे पोर्टल क्रेन भी कहते हैं। गैंट्री क्रेन पटरियों पर चलती है। इसका इस्तेमाल शिपयार्ड, रेलयार्ड, स्टील की मिलों, प्री कास्टिंग यार्ड में किया जाता है।