मणप्पुरम गोल्ड लोन ब्रांच से लूट में सातवां आरोपी भी गिरफ्तार
मेरठ के बेगमपुल स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन ब्रांच से दस किलो सोना लूटने के मामले में पुलिस ने सातवें आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
By Ashu SinghEdited By: Published: Mon, 04 Mar 2019 02:32 PM (IST)Updated: Mon, 04 Mar 2019 03:00 PM (IST)
मेरठ,जेएनएन। 21 फरवरी की शाम लालकुर्ती थाना क्षेत्र के बेगमपुल स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन की ब्रांच से दस किलो सोना लूट के मामले में पुलिस ने सातवां आरोपित 50 हजारी विपुल भी गिरफ्तार कर लिया है। ताबड़तोड़ दबिश के बाद उसके पास से चार किलो सोना बरामद किया गया।
चार किलो और सोना बरामद
इस मामले में पुलिस ने 23 फरवरी को सुशील पुत्र सत्यवीर व दीपक कुमार पुत्र रामफल निवासीगण ग्राम दादरी थाना दौराला तथा भगत सिंह पुत्र धूम सिंह निवासी वंडर सिटी थाना कंकरखेड़ा को गिरफ्तार कर चार किलो सोना व साढ़े आठ लाख रुपये बरामद किए थे। सुशील घटना का मास्टर माइंड है,जबकि दीपक सर्राफ है,जो लूट का सोना खरीदने आया था। घटना में छह से सात बदमाश शामिल बताए जा रहे थे।
नहीं दिखाई गई गिरफ्तारी
शुक्रवार को पुलिस ने हेमंत कुमार पुत्र गिरीराज सिंह निवासी भीम सिंह नगर कंकरखेड़ा, वरूण उर्फ तरूण पुत्र महीपाल निवासी याकूतपुर मवी थाना निवाड़ी गाजियाबाद व विशाल कौशिक पुत्र अनिल कौशिक निवासी हरिनगर कंकरखेड़ा को भी जेल भेज दिया है। रविवार को पुलिस ने वैष्णो धाम कंकरखेड़ा निवासी विपुल भी गिरफ्तार कर लिया। उसी के पास करीब चार किलो सोना बताया जा रहा है। हालांकि,पुलिस ने अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं दिखाई है। सोना बरामदगी के लिए पुलिस ने वंडर सिटी,कंकरखेड़ा व आसपास के जिलों में भी दबिश दी। वहीं एसपी सिटी अखिलेश नारायाण सिंह ने बताया कि आरोपित को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें