Move to Jagran APP

मस्जिदों से सुरक्षा हटाई, चार प्वाइंटों पर रही पुलिस

सीएए के विरोध में हिसा के बाद चौथे जुमे पर जनपद की मस्जिदों से पुलिस बल हटा दिया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Jan 2020 06:00 AM (IST)Updated: Sat, 18 Jan 2020 06:08 AM (IST)
मस्जिदों से सुरक्षा हटाई, चार प्वाइंटों पर रही पुलिस
मस्जिदों से सुरक्षा हटाई, चार प्वाइंटों पर रही पुलिस

मेरठ, जेएनएन। सीएए के विरोध में हिसा के बाद चौथे जुमे पर जनपद की मस्जिदों से पुलिस बल हटा लिया गया। मोअज्जिज लोगों को लगाकर नमाज अदा कराई गई। साथ ही शहर में चार प्वाइंटों पर पुलिस लगा दी गई थी। साथ ही कुछ पुलिसकर्मियों को रिजर्व में रखा गया था।

loksabha election banner

चार सप्ताह पहले शुक्रवार को नमाज के बाद शहर में आठ स्थानों पर एक साथ हिसा हो गई थी, जिसमें करीब छह लोगों की मौत हुई, तीन पुलिसकर्मियों को गोल लगी थी। पुलिस ने हिसा कराने के पीछे पीएफआइ का हाथ बताकर कुछ बवालियों को जेल भेज दिया। बाकी की धरपकड़ की जा रही है। उसी से सबक लेते हुए पुलिस ने शुक्रवार को मस्जिदों से पुलिस की ड्यूटी हटा दी है। सभी मोअज्जिज लोगों को शहर की मस्जिदों में लगा दिया था। शहर की जामा मस्जिद, चूने वाली मस्जिद, गोलकुआं, शाहपीर गेट, जामुन वाली मस्जिद, पूर्वा इलाही बख्श, गुदड़ी बाजार, हाशिमपुरा, अख्तर और पत्थर वाली मस्जिद में दो-दो पुलिसकर्मी जरूर लगाए थे। सीओ और सिटी मजिस्ट्रेट हापुड़ अड्डे पर कैंप किए रहे। चार प्वाइंटों पर आरएएफ को लगा दिया था। साथ ही थानों में रिजर्व पुलिस बल रखा गया था। ताकि कोई भी सूचना आए तो तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंच जाए। एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि जुमे की नमाज में मस्जिदों से ड्यूटी हटा दी गई है। फोर्स को थानों में रिजर्व अवश्य रखा जाएगा। साथ ही चार प्वाइंटों हापुड अड्डा, भूमिया पुल, जाकिर कालोनी और इस्लामाबाद चौकी पर पुलिस की ड्यूटी अभी लगी रहेगी।

------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.