बिजनौर में पटाखा बिक्री क्षेत्र का निरीक्षण, आबादी के निकट बाजार लगाने पर जताई चिंता Bijnore News
बिजनौर में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीम कार्यालय पहुंचा। व्यापारियों ने पहले बाजार लगाने की अनुमति देने के बाद अब प्रतिबंध लगाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। वहीं एसडीएम बृजेश कुमार सिंह ने पटाखा बिक्री क्षेत्र का निरीक्षण किया।
बिजनौर, जेएनएन। बिजनौर जिले के नजीबाबाद में एसडीएम बृजेश कुमार सिंह ने अग्निशमन दल के साथ पटाखा बिक्री क्षेत्र का निरीक्षण किया। आबादी क्षेत्र में पटाखा बिक्री पर प्रतिबंध होने के बावजूद स्टेब्स ग्राउंड में पटाखा बाजार लगा दिया गया। वहीं पटाखों की बिक्री पर रोक से व्यापारी में हड़कंप मच गया।
शुक्रवार सुबह एसडीएम बृजेश कुमार सिंह अग्निशमन अधिकारी के एस ज्यादा उनके साथ रोडवेज डिपो के निकट और आबादी के बीच राजकीय इंटर कॉलेज के खाली पड़े मैदान पर बुलेट पटाखा बाजार को देखने पहुंच गए। उन्होंने असुरक्षित तरीके से पटाखा बाजार लगने पर चिंता जताई।
व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीम कार्यालय पहुंचा। व्यापारियों ने पहले बाजार लगाने की अनुमति देने के बाद अब प्रतिबंध लगाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। व्यापारियों का कहना था कि पटाखा बाजार नहीं लगा तो उन्हें भारी आर्थिक क्षति पहुंचेगी।