छात्रों ने उठाया पुस्तक मेला का लाभ
मेरठ : करन पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को बुक रिव्यू कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्
By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Feb 2018 07:39 PM (IST)Updated: Fri, 02 Feb 2018 07:39 PM (IST)
मेरठ : करन पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को बुक रिव्यू कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन स्कूल संस्थापिका निर्मल सिंह ने किया। इस दौरान स्कॉलिस्टिक बुक प्रकाशन की ओर से पुस्तक मेला लगाया गया। जिसका छात्रों ने भरपूर लाभ उठाया। साथ ही विभिन्न गतिविधियों में भाग भी लिया। जिसमें अंतरिक्ष, खुशी, प्रेक्षा और गर्विता नेगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य पारूल चौधरी और बीना शर्मा भी उपस्थित रहीं। संचालन शालिनी जैन ने किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें