स्कूल के बच्चों ने आनलाइन मनाया मजदूर दिवस
विजडम ग्लोबल स्कूल में शनिवार को मजदूर दिवस को सहायक सदस्य दिवस के रूप में मनाया
मेरठ,जेएनएन। विजडम ग्लोबल स्कूल में शनिवार को मजदूर दिवस को सहायक सदस्य दिवस के रूप में मनाया गया। अध्यापिकाओं ने बच्चों से आनलाइन अनेक गतिविधियां कविता लेखन, बधाई संदेश आदि कराई। संस्था की हेड मिस्ट्रेस रजनी खंडूजा ने संबोधन में कहा कि इस दिवस को मनाने का उद्देश्य है कि आने वाली पीढ़ी के मन में अपने स्कूल, परिवार और कारखाने आदि जगहों पर काम करने वाले सहयोगियों के प्रति संस्कार एवं सम्मान की भावना रोपण हो सके। बच्चों ने दिवस के रूप में कविताएं भी लिखी। प्रधानाचार्य आरती कुमार ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को आनलाइन मजदूर दिवस मनाया और भाषण के माध्यम से मानव जीवन में श्रम का महत्व बताया।
मजदूर दिवस पर उक्त विद्यालय के चैतन्य, समीर, समायरा, एनी रिजवी, आराध्या शर्मा, अध्य्यन, आस्था, देव वर्धन, आराध्य आदि छात्र-छात्राओं ने जीवन को सुखमय बनाने में सहयोग करने वाले दैनिक सहयोगियों की वेशभूषा धारण करके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किये। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि हमारे जीवन में श्रम का विशेष महत्व है। कहा गया कि श्रमिक सही मायने में हमारे सहयोगी हैं, जो हमारे जीवन को सरल में हमारा सहयोग करते हैं। इसलिए हमें इनका सम्मान करना चाहिए। आयना शेख, सारा और अथर्व सिंह ने भाषण देकर मजदूरों के महत्व पर प्रकाश डाला।
प्रबंधक मनोज रस्तोगी व प्रधानाचार्य रीना त्यागी ने बच्चों के प्रयास की सराहना की और मजदूरों को हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग बताया।