विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: वेस्‍ट यूपी में भी लौह पुरूष को किया गया याद, राष्ट्रीय एकता की दिलाई शपथ

By Prem Dutt BhattEdited By:
Published: Sun, 31 Oct 2021 12:20 PM (IST)Updated: Sun, 31 Oct 2021 01:37 PM (IST)

Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti सहारनपुर में रविवार को मंडलायुक्त ने कहा कि देश की अखंडता और एकता को अक्षुण बनाये ...और पढ़ें

सहारनपुर में बोले मंडलायुक्त-सरदार पटेल के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।
सहारनपुर में बोले मंडलायुक्त-सरदार पटेल के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।

मेरठ, जेएनएन। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर रविवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में वेस्‍ट यूपी के जिलों में मनाई गई। सहारनपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाने के अवसर पर मंडलायुक्त लोकेश एम ने कहा कि देश के प्रति सम्मान को बनाए रखने के लिए भारत के इतिहास में सरदार पटेल के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि देश की अखंडता और एकता को अक्षुण बनाये रखने के लिए सभी को कंधे से कंधा मिलाकर चलने की जरूरत है।

सभी को दिलाई शपथ

मंडलायुक्त सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर सभी कर्मियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाने के बाद संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस लोगों को यह संदेश देता है कि सभी को एक साथ एकजुट होकर रहना चाहिए। ताकि देश और प्रदेश के विकास की गति को तेजी से आगे ले जाया जा सकें। मंडलायुक्त ने इस अवसर पर सभी को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाते हुए सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अपर आयुक्त (प्रशासन) डीपी सिंह, अपर आयुक्त सुरेंद्र राम सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जयंती

सहारनपुर में राष्ट्रीय एकीकरण के शिल्पकार सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर देश की एकता और अखंडता के लिए राष्ट्रीय एकता दिवस के अंतर्गत अधिकारी कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई रविवार को चकराता रोड स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपने कार्यों से राष्ट्रीय एकता और अखंडता की जो मिसाल कायम की थी उसी का अनुसरण आज के दौर में हम सभी को करना है।

सफाई अभियान चलाया

मौजूदा समय में राष्ट्रीय एकता को बनाए रखना समय की आवश्यकता है सभी को अपना कार्य निष्ठा और ईमानदारी से करना चाहिए। उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए राष्ट्रीय एकता दिवस के अंतर्गत अधिकारियों कर्मचारियों को शपथ दिलाई। स्टाफ के सदस्यों ने कार्यालय प्रांगण में श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव के अलावा अन्य सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

मेरठ में मनाई गई जयंती

मेरठ : लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल और स्वतंत्रता सेनानी, लेखक, विचारक शिक्षाविद व समाजवादी चिंतक आचार्य नरेंद्र देव की जयंती सपा कार्यकर्ताओं ने मनाई। जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह की अध्यक्षता में मनाई गई। कुछ कार्यकर्ताओं ने बच्चा पार्क स्थित नरेंद्र देव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उसके बाद प्रथम गृह मंत्री महान स्वतंत्रता सेनानी सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर खैर नगर में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

विचार गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजवादी नेता बाबर खान व संचालन समाजवादी पार्टी पार्षद दल के पूर्व नेता अफजाल सैफी ने किया। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए नगर निगम कार्यकारिणी के सदस्य इकराम बालियान ने कहा कि आचार्य नरेंद्र देव और सरदार वल्लभभाई पटेल यह दोनों ही ऐसी विभूति हैं इनके बलिदान से देश आजाद हुआ है। इनके बलिदान को देश और समाजवादी पार्टी कभी भुला नहीं सकते। हमें उनके विचारों को आत्मसात करने का समय है। विचार व्यक्त करते हुए अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रविंद्र प्रेमी ने कहा कि आचार्य नरेंद्र देव और सरदार वल्लभभाई पटेल ने हमेशा सर्व समाज की लड़ाई को लड़ने का काम किया है।

इन्होंने हमेशा पिछड़ों वंचितों अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। मोहम्मद वसीम ने कहा समाजवादी पार्टी हमेशा स्वतंत्रता सेनानियों और समाजवादी विचारों का सम्मान करती है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हमेशा पिछड़ों दलितों शोषित और वंचित अल्पसंख्यक वर्ग की उपेक्षा की है और महान स्वतंत्रता सेनानी समाजवादी महापुरुषों के साथ भेदभाव की नीति अपना रही है। इस अवसर पर इमरोज कुरेशी, शहजाद सैफी, आस मोहम्मद, सलीम, नदीम त्यागी एडवोकेट, सोहनलाल एडवोकेट पूर्व पार्षद आदि उपस्थित रहे।