Move to Jagran APP

संयुक्त व्यापार संघ : नवीन गुट को चुनौती देने के लिए उतरेंगे प्रत्याशी Meerut News

संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता को चुनाव में चुनौती देने के लिए कई गुट सक्रिय हो गए हैं। गुरुवार को नामांकन पत्र जमा करने की तिथि है।

By Prem BhattEdited By: Published: Thu, 05 Dec 2019 09:49 AM (IST)Updated: Thu, 05 Dec 2019 09:49 AM (IST)
संयुक्त व्यापार संघ : नवीन गुट को चुनौती देने के लिए उतरेंगे प्रत्याशी Meerut News
संयुक्त व्यापार संघ : नवीन गुट को चुनौती देने के लिए उतरेंगे प्रत्याशी Meerut News

मेरठ, जेएनएन। संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता को चुनाव में चुनौती देने के लिए कई गुट सक्रिय हो गए हैं। जिमखाना मैदान के सामने अपार चेंबर में संयुक्त व्यापार संघ के चुनाव कार्यालय में 69 नामांकन पत्र व्यापारियों ने खरीदे। गुरुवार को नामांकन पत्र जमा करने की तिथि है।

loksabha election banner

मतदान 23 को

बतातें चलें कि संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने वर्तमान पदाधिकारियों के कार्यकाल समाप्त होने मद्देनजर चुनाव कराने की घोषणा की थी। चुनाव अधिकारी गिरीश अग्रवाल, महेश सिंघल और अग्रवाल ने 23 दिसंबर को मतदान की तिथि निर्धारित की है। बुधवार को नामांकन पत्र खरीदने के लिए व्यापारी नेताओं ने अपने प्रतिनिधि भेजे। बताया जाता है कि नवीन गुप्ता गुट द्वारा ही 34 नामांकन पत्रों की खरीद की गई। विपुल सिंघल और गौरव शर्मा ने भी नामांकन पत्र लिए। अनुज त्यागी ने विपुल सिंघल की ओर से 15 फार्म खरीदे।

बुकलेट की गई जारी

बुधवार को सदस्यों की बुकलेट जारी की गई। इसमें नवीन गुप्ता को नवीन मंडी में खल - चूरी विक्रेता संघ का पदाधिकारी दर्शाया गया है। वहीं 16 पदाधिकारियों के प्रत्याशियों के चयन के लिए नवीन गुट में देर रात तक माथापच्ची चलती रही। नवीन गुप्ता ने बताया कि उनके गुट द्वारा 34 फार्म दाखिल किए जाएंगे। टीम में नए और पुराने पदाधिकारियों का सम्मिश्रण होगा। उनहोंने कहा कि विरोधी गुट भी चुनाव प्रक्रिया में भाग ले सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.