Move to Jagran APP

संयुक्त व्यापार संघ के चुनावी रण में उतरे संजय गोयल ने कहा, संयुक्त व्यापार संघ को बनाएंगे रजिस्टर्ड संस्था Meerut News

संयुक्त व्यापार संघ के चुनावी रण में उतरे संजय गोयल ने कहा जीएसटी सेल बनाकर व्यापारियों को निश्शुल्क सुविधा देंगे। गुटबाजी खत्म कर व्यापारियों के उत्पीड़न को रोकना प्राथमिकता।

By Taruna TayalEdited By: Published: Mon, 09 Dec 2019 03:46 PM (IST)Updated: Mon, 09 Dec 2019 03:46 PM (IST)
संयुक्त व्यापार संघ के चुनावी रण में उतरे संजय गोयल ने कहा, संयुक्त व्यापार संघ को बनाएंगे रजिस्टर्ड संस्था Meerut News
संयुक्त व्यापार संघ के चुनावी रण में उतरे संजय गोयल ने कहा, संयुक्त व्यापार संघ को बनाएंगे रजिस्टर्ड संस्था Meerut News

मेरठ, जेएनएन। संयुक्त व्यापार संघ के चुनाव में अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए मुकाबला निश्चित होने के बाद उम्मीदवार मजबूती के साथ अपनी ताल ठोक रहे हैं। महामंत्री पद पर संजय जैन के सामने चुनावी रण में उतरे संजय गोयल ने सोमवार को सिविल लाइन स्थित होटल ओलिविया में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि यह चुनाव संजय गोयल का चुनाव नहीं है। बल्कि उन सभी आम व्यापारियों का चुनाव है। जो अपने अधिकार के लिए न्याय नहीं मांग पाते। संजय गोयल ने दावा किया कि उनके संपर्क में 25 से अधिक व्यापारिक संस्थाएं हैं, जो उन्हें पूरा समर्थन देने के लिए तैयार हैं। साथ ही 500 व्यापारियों ने भी फोन पर समर्थन देने की बात कही है। संजय ने कहा कि संयुक्त व्यापार संघ में आपसी गुटबाजी समाप्त करना पहला उद्​देश्य होगा। साथ ही जीएसटी सेल बनाकर छोटे-बड़े सभी व्यापारियों को उससे जोड़ा जाएगा और निश्शुल्क सुविधा प्रदान की जाएगी।

loksabha election banner

जीएसटी सेल बनाकर निश्शुल्क देंगे सुविधा

संजय गोयल ने कहा कि हम सबसे पहले व्यापारियों के संगठन को रजिस्टर्ड संस्था का रूप देंगे। इसके साथ उसका खाता खोला जाएगा। इसके बाद व्यापारियों के लिए सबसे बड़ी समस्या जीएसटी को लेकर जीएसटी सेल गठित की जाएगी। इसमें छोटे-बड़े सभी व्यापारियों को साथ जोड़ा जाएगा। साथ ही उन्हें निश्शुल्क सुविधा प्रदान की जाएगी।

व्यापार संघ में होता है जातिगत चुनाव

प्रेस वार्ता में मौजूद पीएल शर्मा रोड व्यापार संघ के महामंत्री चौधरी शमशुदीन ने कहा कि संयुक्त व्यापार संघ चुनाव में व्यापारियों की 1392 वोट हैं। इसमें अधिकतर वैश्य समाज की वोट हैं। आज के दौर में जातिगत वोट के आधार पर चुनाव जीता जाता है। केवल संजय गोयल ही ऐसे उम्मीदवार हैं, जो व्यापारी हित में चुनाव लड़ सकते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.