संजय दौरालिया व नरेश मवाना छह वर्ष के लिए भाकियू से निष्कासित
भारतीय किसान यूनियन ने संजय दौरालिया व नरेश मवाना को छह वर्ष के लिए संगठन से निलंबित कर दिया है।
मेरठ, जेएनएन। भारतीय किसान यूनियन ने संजय दौरालिया व नरेश मवाना को छह वर्ष के लिए संगठन से निलंबित कर दिया है। दोनों पर अनुशासन तोड़ने पर की गई कार्रवाई
मंगलवार को परतापुर कैंप कार्यालय में इलम सिंह व नरेश चौधरी मवाना के नेतृत्व में बैठक हुई। इसमें संजय दौरालिया को जिलाध्यक्ष घोषित करने का दावा किया गया था। उधर, भारतीय किसान यूनियन ने करीब तीन माह पूर्व मनोज त्यागी ईकड़ी को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया था। इसके बाद से लगातार संगठन में विवाद चल रहा था। विवाद के बीच इलम सिह व नरेश चौधरी गुट ने संजय दौरालिया को जिलाध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा कर दी। मामला संगठन हाईकमान के पास पहुंचा।
इन्होंने कहा:::
मेरठ में संगठन के अनुशासन को तोड़कर पदाधिकारी नियुक्त करने की प्रक्रिया की जांच की गई, जिसमें नरेश चौधरी मुबारिकपुर मवाना व संजय दौरालिया निवासी दौराला को पूर्णरूप से दोषी पाया गया। इन्होंने संगठन के नियमों का उल्लंघन किया है। प्राथमिक सदस्यता समाप्त कर दोनों को छह वर्ष के लिए संगठन से निष्कासित किया गया है। इन दोनों का संगठन से अब कोई लेना-देना नहीं है।
-राजवीर सिंह जादौन, प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन, उप्र।