Fight Against Corona: थापर नगर और पासपोर्ट गली में किया सैनिटाइजेशन
दैनिक जागरण के स्वच्छ मेरठ-स्वस्थ मेरठ अभियान के तहत गुरुवार को थापर नगर और पासपोर्ट वाली गली में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया। वार्ड 64 के इन मोहल्लों में घर-घर सैनिटाइजेशन कर लोगों को राहत दी गई।
मेरठ, जेएनएन। दैनिक जागरण के स्वच्छ मेरठ-स्वस्थ मेरठ अभियान के तहत गुरुवार को थापर नगर और पासपोर्ट वाली गली में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया। वार्ड 64 के इन मोहल्लों में घर-घर सैनिटाइजेशन कर लोगों को राहत दी गई। गुरुवार को दोपहर 12 बजे नगर निगम के सूरजकुंड डिपो से टैंकर लेकर कर्मचारी बच्चा पार्क के पास पासपोर्ट वाली गली में पहुंचे। जोनल सेनेटरी अधिकारी अरुण खरखोदिया ने सैनिटाइजेशन की शुरुआत की। पासपोर्ट गली के बाद टीम थापर नगर में सैनिटाइजेशन करने पहुंची। करीब दो घंटे चले अभियान के दौरान इन मोहल्लों के प्रत्येक घर के परिसर में, सड़क पर, ग्रीन बेल्ट और पेड़-पौधों पर, नाले-नालियों में ब्ली¨चग पाउडर के घोल का छिड़काव कराया गया। डिफेंस कॉलोनी भी पहुंची टीम नगर निगम की एक टीम सफाई निरीक्षक अजयशील और सुपरवाइजर मंजीत के साथ मवाना रोड स्थित डिफेंस कालोनी भी पहुंची। यहां पर ए ब्लॉक समेत पूरी कालोनी में ब्ली¨चग पाउडर के घोल का छिड़काव सीवर जे¨टग मशीन से कराया गया। डिफेंस कालोनी में सफाई भी कराई गई। लोगों ने कहा -बहुत अच्छा कार्य हो रहा है। नगर निगम की टीम ने सैनिटाइजेशन कर राहत दी है। घर के अंदर तक कर गए हैं। प्रभा कुमारी। -कई दिन से उम्मीद लगाए बैठे थे। आज टैंकर आया और सैनिटाइजेशन हुआ। इससे वायरस के संक्रमण से बचा जा सकेगा। जगत ¨सह, अधिवक्ता। खाली प्लाटों में कचरे का अंबार..निगम को नजर नहीं आता मेरठ : नगर निगम की सफाई केवल प्रमुख मार्गो तक सिमट गई है। मोहल्लों व कालोनियों में खाली प्लाटों में कचरे का अंबार लगा हुआ है। यह गंदगी के ढेर किसी भी प्रकार के संक्रमण को बढ़ा सकते हैं, लेकिन अधिकारियों को यह दुर्व्यवस्था नजर नहीं आ रही है। मवाना रोड स्थित डिफेंस कॉलोनी, शास्त्रीनगर के सभी सेक्टर, जागृति विहार के सभी सेक्टर, पांडव नगर, दिल्ली रोड, कंकरखेड़ा, गंगानगर में ऐसे प्लाटों की भरमार है। एक अनुमान के मुताबिक 400 से अधिक संख्या होगी। इन प्लाटों में कचरा डंप है। बड़ी-बड़ी झाड़ियां खड़ी हो गई हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर इन इलाकों के लोग भयभीत हैं। डिफेंस कालोनी के ए-ब्लॉक में दो प्लॉट खाली पड़े हैं। लंबे समय से इनमें ताले लगे हैं। कई साल से खाली प्लाटों की सफाई नहीं हुई है, जबकि खाली प्लाट में कचरा पड़ा है या घास खड़ी है तो प्रावधान है कि नगर निगम संबंधित व्यक्ति को नोटिस भेजे। जुर्माना वसूलने तक की कार्रवाई की जा सकती है, लेकिन कोरोना महामारी के वक्त भी नगर निगम अधिकारियों को यह अव्यवस्था नजर नहीं आ रही है। केवल सड़क पर सैनिटाइजेशन और सफाई दिख रहा है। इन्होंने कहा.. खाली प्लाट के मालिकों को जल्द नोटिस भेजेंगे। गंदगी मिलने पर प्रतिदिन के हिसाब से 1000 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए यह सख्त कदम नगर निगम उठाएगा। -डॉ. अर¨वद चौरसिया, नगर आयुक्त