धूमधाम से मनाया गया बाबा संगता साहिब जी का प्रकाश पर्व
थापर नगर स्थित गुरुद्वारे में बाबा संगता साहिब का प्रकाश पर्व उत्साह से मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Nov 2020 07:21 AM (IST)Updated: Sun, 01 Nov 2020 07:21 AM (IST)
मेरठ, जेएनएन। थापर नगर स्थित गुरुद्वारे में बाबा संगता साहिब का प्रकाश पर्व उत्साह से मनाया गया। कोरोना के चलते विदेशों में रह रही संगत ने भी इंटरनेट मीडिया के माध्यम से शबद गायन का आनंद लिया। यहां पिछले 40 दिन से गुरबाणी, पाठ, कीर्तन और कथा का प्रवाह चल रहा है। शनिवार को विशाल कीर्तन समागम का आयोजन हुआ। इसमें देश-विदेश से आई संगत ने अपनी हाजिरी लगाई। कोरोना काल के चलते इस बार आनलाइन पाठ भी हुआ। कीर्तन की हाजिरी बीबी कुलजीत कौर और कवल जीत सिंह ने लगाई। गुरुद्वारा साहिब के प्रमुख सेवादार श्री बृजमोहन ढींगरा, श्री हरजस राय ढींगरा, हरजीत सिंह, गुलशन मक्कड़, सैबी धींगड़ा आदि रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें