Move to Jagran APP

Meerut News: दिल्ली जाने से पहले ही समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान और कांग्रेस जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट

Samajwadi Party MLA Atul Pradhan दिल्ली में पहलवानों के धरना प्रदर्शन को भारतीय किसान यूनियन और समाजवादी पार्टी ने समर्थन दिया है। आज नई संसद भवन का उद्घाटन हुआ है। ऐसे में कई कांग्रेसी नेता भी विरोध जताने के लिए दिल्ली जाने वाले थे जिन्हें हाउस अरेस्ट किया गया है।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek SaxenaPublished: Sun, 28 May 2023 11:04 AM (IST)Updated: Sun, 28 May 2023 11:04 AM (IST)
Meerut News: दिल्ली जाने से पहले ही समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान और कांग्रेस जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट
दिल्ली कूच से पहले ही सपा विधायक अतुल प्रधान हाउस अरेस्ट।

मेरठ, जागरण संवाददाता। दिल्ली में चल रहे खिलाड़ियों के धरने में शामिल होने से पहले ही पुलिस ने समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान और अन्य सपा नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया है। इसके साथ ही नई संसद भवन के घेराव के लिए जा रहे कांग्रेस, रालोद और भारतीय किसान यूनियन के भी कुछ पदाधिकारियों को भी नजरबंद किया गया है।

loksabha election banner

समाजवादी पार्टी ने दिया है समर्थन

दिल्ली में चल रहे पहलवानों के धरने को सपा का भी समर्थन है। रविवार सुबह सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान और अन्य लोग दिल्ली निकलने वाले थे। इससे पहले ही पुलिस ने सपा विधायक अतुल प्रधान और नेहा गौड कुछ अन्य नेताओं को भी हाउस अरेस्ट कर लिया। इसी क्रम में पुलिस ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष अवनीश काजला को भी हाउस अरेस्ट किया है। इसके अलावा भारतीय किसान यूनियन ने नए संसद भवन के घेराव का ऐलान किया था।

पुलिस ने कई नेताओं को किया नजरबंद

रविवार सुबह सभी को निकलना था। इससे पहले ही पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन और रालोद से जुड़े हुए नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया। राजकुमार सांगवान, संजय दौरालिया को भी हाउस अलग किया गया है।

बुलंदशहर में भी भाकियू नेता नजरबंद

पहलवानों के समर्थन में दिल्ली जा रहे भाकियू नेताओं को पुलिस ने नजर बंद कर लिया। किसान और भाकियू नेता नए संसद भवन के बाहर धरना देने के लिए दिल्ली जा रहे थे। भाकियू नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस-प्रशासन नजर रखे हुए हैं। बुलंदशहर में रविवार को भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय संगठन मंत्री गजेंद्र चौधरी समर्थकों के साथ दिल्ली जा रहे थे। तभी भूड़ चौराहा पर गजेंद्र चौधरी और समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके अलावा टिकैत गुट के ही युवा मंडल अध्यक्ष बब्बन चौधरी अन्य कई भाकियू कार्यकर्ता और पदाधिकारी दिल्ली पहुंच भी गए।

पुलिस-प्रशासन के अधिकारी किसान संगठनों पर नजर रखे हुए हैं। नेशनल हाईवे पर एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी भी फोर्स के साथ पहुंचे और दिल्ली जाने वालों की निगरानी कर रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.