विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

काजल हत्याकांड : खुद के बुने जाल में फंस गया शातिर सलीम, हत्‍या से पहले जबरन पिलाई शराब, फिर काटा गला

By Taruna TayalEdited By:
Published: Sun, 13 Sep 2020 08:00 PM (IST)

बिजनौर में काजल की हत्‍या के आरोपित सलीम ने आवाज बदलकर स्वजनों को फोन कर काजल के साथ शादी करने ...और पढ़ें

काजल हत्याकांड : खुद के बुने जाल में फंस गया शातिर सलीम, हत्‍या से पहले जबरन पिलाई शराब, फिर काटा गला
काजल हत्याकांड : खुद के बुने जाल में फंस गया शातिर सलीम, हत्‍या से पहले जबरन पिलाई शराब, फिर काटा गला

बिजनौर, जेएनएन। काजल की हत्या का राज आरोपित शातिराना अंदाज से हमेशा के लिए दफन करना चाहता था। युवती के स्वजनों को गुमराह करने के लिए आवाज बदलकर फोन किया। स्वजनों से कहा कि काजल ने प्रेमी के साथ भागकर शादी कर ली है। वह उसका पति बोल रहा है। उसका पीछा करना बंद कर दें। हालांकि वह अपने बुने जाल में वह खुद ही फंस गया। काजल का दूसरे युवक से प्रेम प्रसंग होने के शक होने पर सलीम उसकी हत्या की प्लानिंग तैयार कर रहा था। उसे मौका नहीं मिल पा रहा था।

यह था मामला

31 अगस्त को युवती के मोहल्ले में दावत थी। इसी बीच मौका पाकर सलीम ने उसे इशारा कर बुला लिया। वह उसके खतरनाक इरादे को नहीं भांप पाई। घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपित ने उसे पहले जबरन शराब पिलाई। इसके बाद उसका उस्तरे से गला रेत दिया। गला रेतने के बाद उसका मोबाइल, चप्पल और अन्य सामान छिपा दिया। सीडीआर के आधार पर पुलिस ने सलीम को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन उसने सच नहीं उगला। हार कर पुलिस ने उसे छोड़ दिया। पुलिस उस पर निगाह रखे रही। इसी बीच काजल के स्वजनों के पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को काजल का पति बताया। फोन करने वाले ने कहा कि काजल ने उसके साथ शादी कर ली है। वह उसका पति बोल रहा है। इसलिए उसकी तलाश नहीं करें। जब स्वजनों ने काजल से बात करने की जिद की तो फोन काट दिया। हालांकि सलीम ने आवाज बदलकर फोन किया था। बावजूद वह उसकी आवाज को भांप गए। उन्होंने फिर से पुलिस से आशंका जताई। इस पर पुलिस ने फिर से सलीम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने सच उगल दिया।

चौराहों पर रही पुलिस तैनात

मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने के चलते तनाव की स्थिति रही। एक पक्ष में आरोपित को लेकर आक्रोश रहा। इसलिए अधिकारी हल्दौर में डेरा डाले रहे। रविवार को भी पुलिस और पीएसी चौराहों पर तैनात रही। अधिकारी दिन भर कांबिंग करते रहे।