शुकतीर्थ स्थित शुकदेव आश्रम में राम मंदिर निर्माण के लिए संतों ने दिया गंगा जल और मिट्टी
शुकदेव आश्रम में नगरी के साधु-संतों ने अयोध्या में श्रीराम मन्दिर निर्माण के लिए तीर्थ की मिट्टी व गंगा जल पूजा-अर्चना के साथ विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों को भेंट किया।
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। शुकतीर्थ स्थित शुकदेव आश्रम में मंगलवार को नगरी के साधु-संतों ने अयोध्या में श्रीराम मन्दिर निर्माण के लिए तीर्थ की मिट्टी व गंगा जल पूजा-अर्चना के साथ विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों को भेंट किया।
अयोध्या में आगामी पांच अगस्त को होने वाले श्रीराम मन्दिर निर्माण के शिलान्यास के लिए शुकदेव आश्रम में प्राचीन वट वृक्ष के नीचे कलश पूजन का आयोजन हुआ। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज, श्री महेश्वर आश्रम के दंडी स्वामी महादेव आश्रम, हनुमतधाम के स्वामी आनंद स्वरूपानंद महाराज, उदासीन आश्रम के महंत बाबा कृपाल दास महाराज, महाशक्ति सिद्ध पीठ की योगिनी मां राजनंदेश्वरी, रामानुज कोट आश्रम के विष्णु आचार्य, मां अन्नपूर्णा गिरी आश्रम के महामंडलेश्वर गोपाल महाराज, दंडी आश्रम के मनोहर लाल शर्मा, अजय कृष्ण महाराज, गोपालानंद महाराज, श्री गंगा सेवा समिति के महकार ङ्क्षसह व आचार्य प्रेमशंकर मिश्र व भाजपा नेता अमित राठी आदि ने विश्व हिन्दू परिषद के विभाग अध्यक्ष ललित महेश्वरी, प्रान्तीय मन्त्री डा. भूपेंद्र ङ्क्षसह, संगठन मंत्री अनूप गोयल, आरएसएस के अमरीश गोयल, संयोजक विनोद शर्मा आदि को अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए पूजा अर्चना के साथ आश्रमों की मिट्टी व गंगा जल भेंट किया।
स्वामी ओमानंद ने कहा कि महाभारतकालीन भागवत भूमि शुकतीर्थ की मिट्टी और जल अयोध्या में राम मंदिर के नवनिर्माण की नीव में लगना शुकतीर्थ वासियों के लिए गौरव का उत्सव है।