Move to Jagran APP

सहारनपुर: रात में जिस युवक ने लड़की को मारी थी गोली, सुबह उसका खेत में पड़ा मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

गंगोग थाना क्षेत्र के सांगाखेड़ा गांव में एक युवक ने मंगलवार की देर रात करीब साढ़े 12 बजे एक लड़की के घर में घुसकर गोली मार दी। गोली लड़की के सीने में लगी थी। इधर सुबह में उस युवक का शव खेत में पड़ा मिला है।

By Himanshu DwivediEdited By: Published: Wed, 04 Aug 2021 11:53 AM (IST)Updated: Wed, 04 Aug 2021 11:53 AM (IST)
सहारनपुर: रात में जिस युवक ने लड़की को मारी थी गोली, सुबह उसका खेत में पड़ा मिला शव; जांच में जुटी पुलिस
सहारनपुर में युवक ने युवती को गोली मारी

सहारनपुर, जेएनएन। गंगोग थाना क्षेत्र के सांगाखेड़ा गांव में एक युवक ने मंगलवार की देर रात करीब साढ़े 12 बजे एक लड़की के घर में घुसकर गोली मार दी। गोली लड़की के सीने में लगी हुई है। उसे गंभीर अवस्था में सहारनपुर से चंडीगढ़ पीजीआई के रेफर किया गया है। लड़की की हालत नाजुक है। कुछ देर बाद ही लड़के का गोली लगा शव गांव के बाहर एक नलकूप पर पड़ा हुआ मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया जांच में पुलिस ने बताया कि लड़का लड़की से एकतरफा प्यार करता था और इसी कारण उसने इस घटना को अंजाम दिया है।

loksabha election banner

गांव सांगाखेड़ा निवासी राजकुमार की गांव में ही एक दुकान है। इस दुकान को गांव के ही 23 वर्षीय है रजत पुत्र बृजपाल ने किराए पर लिया हुआ है और मिठाई की दुकान करता है। एसपी देहात अतुल शर्मा ने बताया कि मंगलवार की देर रात करीब साढ़े 12 बजे रजत तमंचा लेकर राजकुमार के घर में पहुंचा और उसने उसकी 17 वर्षीय बेटी मुन्नों को गोली मार दी। जब तक परिवार ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह भाग निकला। उसी समय पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस रजत के घर पर दबिश देने गई, लेकिन वह नहीं मिला। गांव वालों ने गांव में और गांव के बाहर उसकी तलाश की तो गांव के बाहर ही एक नलकूप पर रजत का भी गोली लगा शव पड़ा हुआ मिला। रजत के पास तमंचा भी पड़ा मिला है। उसकी कनपटी पर गोली लगी है।

जिस कारण पुलिस रजत द्वारा आत्महत्या करना मान रही है। हालांकि अभी लड़की पक्ष की तरफ से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। एसपी देहात का कहना है कि लड़का लड़की से एकतरफा प्यार करता था। अनुमान है कि लड़की इंकार कर रही होगी। इसी कारण रजत ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है। लड़की के होश में आने पर उसके बयान लिए जाएंगे। इसके बाद ही सच्चाई सामने आएगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.