Move to Jagran APP

Saharanpur News: यमुना का जलस्तर बढ़ने से यूपी-हरियाणा का आवागमन प्रभावित, ट्रेनें भी रोकी गईं

Yamuna Level in Saharanpur हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद सोमवार को यमुना का जलस्तर बढ़ने से सहारनपुर में ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई। वहीं सडक़ पानी में डूब गई जिससे यूपी हरियाणा का संपर्क कट गया है।

By JagranEdited By: PREM DUTT BHATTPublished: Mon, 26 Sep 2022 01:54 PM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2022 03:02 PM (IST)
Saharanpur News:  यमुना का जलस्तर बढ़ने से  यूपी-हरियाणा का आवागमन प्रभावित, ट्रेनें भी रोकी गईं
Saharanpur News सहारनपुर में कई क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।

सहारनपुर, जागरण संवाददाता। Saharanpur News सहारनपुर में सोमवार को यमुना का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई। पानी आने से जहां किसानों की फसलें जलमग्न हो गई हैं। पुल पार करते ही सडक़ पानी में डूब गई जिससे यूपी हरियाणा का संपर्क कट गया है।

loksabha election banner

ट्रेनों का आवागमन भी रोका 

पहाड़ी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण पानी बढऩे से आशंकित ग्रामीण पहले से ही सतर्क हो गए थे। इस बीच यमुना नदी के जल स्तर बढ़ जाने यमुना नदी का पानी बाहर निकल जंगलों से गुजरता रेलवे ट्रैक तक आ पहुंचा पानी के तेज प्रवाह से ट्रेनों का आवागमन भी रोक दिया गया है।

फसलें जलमग्न हुईं

पानी आने की आशंका के चलते अनेक किसान खेतों से अपने मोटर आदि सामान खोलकर पहले ही घरों को ले आए थे। सोमवार को काफी मात्रा में आए पानी ने यमुना पटरी के अंदर किसानों द्वारा बोई गई फसलें जलमग्न हो गई। खादर क्षेत्र के गांव बल्ला मजरा, दौलतपुर, कुंडा कला आदि के ग्रामीणों का कहना है कि गन्ना, धान, चेरी, चारा समेत सभी फसलें डूब गई हैं।

आवागमन हुआ प्रभावित

इससे फसलों को नुकसान पहुंचने का खतरा बन गया है। पशुओं के लिए चारे के इंतजाम करना मुश्किल हो रहा है। पुल पार सडक़ पानी में डूब जाने के कारण हरियाणा से आवागमन ठप हो गया है। कुछ लोग पानी उतरने का इंतजार कर रहे हैं। जिनके पास कार या अन्य बड़ा वाहन है वह अन्य रास्तों की और जा रहे हैं। वहीं कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्राली के माध्यम से लोगों की बाइकें और पैदल लोगों को इधर से उधर पहुंचा रहे हैं।

मंडराने लगा बाढ़ का खतरा

सरसावा। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बरसात और हथिनीकुंड बैराज से लगातार छोड़े जा रहे पानी से यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। अब यमुना नदी का पानी यमुना नदी से बाहर निकल यमुना नदी किनारे खेत खलिहानों में प्रवाहित होने लगा हालांकि यह पानी अभी तक गांव की बस्ती से बाहर ही है। यमुना किनारे बसे गांव झरौली, हैदरपुर, हुसैनपुर, ढिक्का,मधौर, ढिक्का टपरी आदि को बाढ़ खतरा मंडराने लगा है।

लोगों को आगाह कर दिया था

बीती रविवार की देर शाम थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने यमुना नदी किनारे बसे लोगों को खतरे से आगाह कर दिया था। यमुना नदी किनारे बसे किसानों का कहना है कि खेतों में यमुना नदी के पानी के आ जाने से पशु चारा की समस्या आ जाएगी। उधर, यमुना नदी का जल स्तर बढ़ने से एसडीएम नकुड अजय कुमार अंबष्ट,सीओ अरविंद सिंह पुंडीर व थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह यमुना किनारे शाहजहांपुर पुलिस चौकी पर मौजूद हो तमाम घटना पर नजर रखे हैं।

ट्रेनों को भी रोका गया

इस बीच हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी के यमुना नदी के जल स्तर बढ़ जाने यमुना नदी का पानी बाहर निकल जंगलों से गुजरता रेलवे ट्रैक तक आ पहुंचा पानी के तेज प्रवाह से हैदरपुर रेलवे फाटक के समीप से पानी के कटाव से अप और डाउन रेलवे की जमीन बैठ जाने से अप और डाउन रेलवे लाईन प्रभावित होने से दोनों ओर से आने वाली रेल को रोक दिया गया। फिलहाल प्रभावित रेल लाइन से कुछ दूर अमृतसर से आने वाली रेल रूकी खड़ी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.