Saharanpur Coronavirus News Update: नहीं थम रहा कोरोना का कहर सहारनपुर में कोरोना से दो की मौत, 157 नए पॉजिटिव मरीज
Saharanpur Coronavirus News Update सहारनपुर में 137 मरीजों की छुट्टी के बाद अब एक्टिव केस 1609। मौत का आंकड़ा 54 पहुंचा संक्रमितों की संख्या 4467।
सहारनपुर, जेएनएन। जिले में बेकाबू हो चुके कोरोना ने महिला सहित दो और की जान ले ली। यह दोनों ही महानगर के रहने वाले थे और राजकीय मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती थे। शाम को 157 नए पॉजिटिव मरीजों की सूची आई। इसमें जिले के सभी क्षेत्रों के रहने वाले लोग हैं। जनपद में अब संक्रमितों की संख्या 4467 पहुंच गई है जबकि 137 की छुट्टी के बाद एक्टिव केस 1609 हो गई है। लक्षण वाले मरीजों को कोविड हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बतायाकि शुक्रवार को कोरोना से दो मौत हुई है। महिला थाना कोतवाली नगर क्षेत्र तो पुरुष थाना कुतुबशेर क्षेत्र का रहने वाला है। जनपद में अब तक कोरोना से 54 की मौत हो चुकी है। इसके अलावा शाम को पॉजिटिव मरीजों की सूची आई तो उसमे 157 नए मरीज के नाम सामने आए। शहर के प्रमुख बाजार के रूप में अपनी पहचान रखने वाले हिरण मरान के करीब 15 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके अलावा पुलिसकर्मी व नगर निगम के कर्मचारी भी शामिल हैं। देवबंद, गंगोह, सीएचसी नागल का कर्मचारी, शहर में आवास विकास, नुमाईश कैंप, शिव विहार, मंदाकनी विहार, मिशन कंपाउंड, चंद्र नगर, नवीन नगर, ओजपुरा सहित अनेक मोहल्ले हैं। लक्षण वाले कोरोना मरीज जिनकी उम्र 60 से ज्यादा है को कोविड हॉस्पिटल में शिफ्ट किया है। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 4467 हो गई है जबकि एक्टिव केस 1609 हो गए हैं। अब तक 2804 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।
कोरोना मीटर
कुल केस/ 24 घंटे में 4467/157सक्रिय केस/24 घंटे में 1609/157स्वस्थ हुए/ 24 घंटे में 2804/137कुल मौत/ 24 घंटे में 54/02कुल टेस्ट/24 घण्टे में 92788/3240
शुक्रवार को भी बंद रही कलेक्ट्रेट
कलेक्ट्रेट में कोरोना संक्रमितों के निकलने के बाद दूसरे दिन शुक्रवार को भी कलेक्ट्रेट आज शहरी के लिए बंद रही। सैनिटाइज के चल रहे काम के दौरान हालांकि जरूरी काम के लिए कुछ अफसर व कर्मचारी जरूर ऑफिस आए। दो दिन से कलेक्ट्रेट बंद होने की वजह से आम शहरी बहुत परेशान हुआ, क्योंकि सैंकड़ों लोग प्रतिदिन अपने किसी न किसी काम की वजह से कलेक्ट्रेट पहुंचते हैं।