Saharanpur Coronavirus News: नहीं थम रहा कोरोना का कहर, सहारनपुर में मिले कोरोना के 129 नए पॉजिटिव केस
सहारनपुर में 135 मरीजों की छुट्टी के बाद अब कोरोना वायरस के एक्टिव मरीजों की संख्या 1620 हो चुकी है।
सहारनपुर, जेएनएन। गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव के 129 नए मामले सामने आए हैं। 135 मरीजों की छुट्टी के बाद अब एक्टिव केस 1620 हो गए हैं। जिले में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 6186 हो गए हैं जबकि 81 मरीजों की मौत के बाद 4485 मरीज स्वस्थ होकर अपनों के बीच पहुंच गए हैं। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि, गुरुवार का दिन अच्छा रहा। कोरोना संक्रमित किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई। हालांकि 129 पॉजिटिव मरीज जरूर मिले। इनमें स्वास्थ्यकर्मियों सहित आम शहरी भी हैं। यह सभी देवबंद, गंगोह, नागल, नकुड़, बेहट के अलावा शहर की विभिन्न कॉलोनियों के रहने वाले बाशिंदे हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6186 हो गए हैं जबकि 81 मरीजों की छुट्टी के बाद एक्टिव केस 1620 हो गए हैं। जिले में 4485 कोरोना मरीज अब तक स्वस्थ्य हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि, लक्षण वाले कोरोना मरीजों को कोविड हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया है जबकि बिना लक्षण वालों को घरों में ही होम आइसोलेट कर दिया है।