Move to Jagran APP

मेरठ के राजकीय संप्रेक्षण गृह में हंगामा, भूख हड़ताल पर बैठे किशोर

राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) में शाम हंगामा हो गया। किशोरों ने गंदी प्लेटों को लेकर विरोध किया तो उनकी कर्मचारियों से हाथापाई हो गई। सूचना पर एसडीएम वहां पहुंचे।

By Ashu SinghEdited By: Published: Thu, 20 Dec 2018 04:56 PM (IST)Updated: Fri, 21 Dec 2018 11:12 AM (IST)
मेरठ के राजकीय संप्रेक्षण गृह में हंगामा, भूख हड़ताल पर बैठे किशोर
मेरठ के राजकीय संप्रेक्षण गृह में हंगामा, भूख हड़ताल पर बैठे किशोर
मेरठ, जेएनएन। राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) में गंदी प्लेट व अन्य अनियमितताओं को लेकर किशोरों ने हंगामा कर दिया। कर्मचारियों ने समझाने की कोशिश की तो किशोरों से हाथापाई हो गई। सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने जैसे-तैसे किशोरों को शांत किया। इसके बाद किशोर भूख हड़ताल पर बैठ गए। सूचना पर जिला प्रोबेशन अधिकारी व एसडीएम मौके पर पहुंच गए। देर शाम तक अधिकारी किशोरों से वार्ता करते रहे, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका।
खाना लेने से इन्कार किया
पूर्व में नौचंदी थाना क्षेत्र के सूरजकुंड स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) स्थानांतरित होकर मेडिकल थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर स्थित जिला कारागार की बगल में पहुंच चुका है। गुरुवार को खाने की गंदी प्लेटों को लेकर संप्रेक्षण गृह के किशोरों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने खाना लेने से इन्कार कर दिया। कर्मचारियों ने सख्ती करने की कोशिश की तो किशोरों ने हाथापाई कर दी। इसके बाद सभी किशोर एक खेमे में आ गए। हाथापाई में दो किशोरों के घायल होने की भी सूचना है।
कर्मचारी पर नशे में पहुंचने का आरोप
किशोरों ने आरोप लगाया कि एक कर्मचारी नशे में धुत होकर पहुंचा और उसने गाली-गलौज शुरू की। इसके बाद मामला भड़का। जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि किशोरों ने कुछ आरोप लगाए हैं साथ ही उनकी कई मांग भी हैं। एसडीएम और वह किशोरों से वार्ता कर उनकी समस्या का समाधान करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा कोई बड़ा विवाद नहीं हुआ है। किशोरों ने खाना लेने से मना कर दिया था। उन्होंने बताया कि कर्मचारी पर लगे आरोपों की जांच की जा रही है। जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.