मामूली सी बात पर खूनी संघर्ष-पथराव,पुलिस भी पिटी,जानिए पूरा मामला Meerut News
आलोक विहार में मकान बनाने के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जमकर लाठी-डंडे व पथराव में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। पुलिस को भी निशाना बनाया गया।
By Ashu SinghEdited By: Published: Thu, 20 Jun 2019 10:31 AM (IST)Updated: Thu, 20 Jun 2019 10:31 AM (IST)
मेरठ,जेएनएन। ब्रह्रमपुरी थाने के सामने स्थित आलोक विहार में मकान बनाने के विवाद में दो पक्षों में बुधवार को खूनी संघर्ष हो गया। जमकर लाठी-डंडे व पथराव में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने झगड़ा शांत कराने की कोशिश की तो एक पक्ष ने पुलिस पर भी हमला बोल दिया। इसमें दो दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
छतों को आपस में जोड़ा जा रहा था
आलोक विहार निवासी विनोद मनोठिया पुत्र फकीरा के मकान में निर्माण कार्य चल रहा है। विनोद घर के सामने ही स्थित दूसरे घर को मिलाने के लिए छतों को आपस में जोड़ रहा है। इसका कालोनी के लोग विरोध कर रहे हैं। पूर्व में शिकायत होने पर पुलिस ने काम रुकवा भी दिया था। आरोप है कि बुधवार को विनोद ने फिर से काम शुरू करा दिया, जिसको लेकर कालोनी के ही राकेश पुत्र फकीरचंद ने विरोध कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया।
मोहल्ले के युवक का सिर फूटा तो घेरी पुलिस
पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को शांत करने की कोशिश की। पुलिस के सामने भी दोनों पक्षों में संघर्ष होता रहा। इस पर पुलिस ने लाठी फटकारीं। सिर में लाठी लगने से मोहल्ले के ही युवक वासु का सिर फट गया, जिससे लोग तैश में आ गए। लोगों ने पुलिस को घेरकर मारपीट शुरू कर दी। इसमें ब्रह्रमपुरी थाने के एसएसआइ, भूमिया पुलिस चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार व सिपाही सतेंद्र खटाना चोटिल हो गए।
दोनों पक्षों के आठ लोग हुए घायल
संघर्ष में राकेश पक्ष के अनिल, वासु, राकेश की मां कृष्णा और सुनीता पत्नी मोनी घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष से विनोद के अलावा उसके पुत्र शिवराज व विवेक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पांच हिरासत में लिए,मुकदमा दर्ज
पुलिस ने मौके से विनोद,शिवराज व विवेक के साथ ही दूसरे पक्ष के अनिल व वासु को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर रघुराज सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें