साइकिल यात्रा के बहाने सपाइयों ने किया हुड़दंग, उड़ाईं नियमों की धज्जियां
पिछले दिनों सपा प्रदेश अध्यक्ष ने साइकिल यात्रा निकालने पर कार्यकर्ताओं से नाराजगी जताई थी। इसके बावजूद सपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा निकालकर जमकर हुड़दंग मचाया।
By Ashu SinghEdited By: Published: Sat, 19 Jan 2019 11:46 AM (IST)Updated: Sat, 19 Jan 2019 11:46 AM (IST)
मेरठ, जेएनएन। सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को साइकिल यात्रा के बहाने हुड़दंग मचाया। कार की छत पर बैठकर और खिड़की पर लटककर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाईं। सपाई ये सब तब कर रहे हैं, जब हाल ही में प्रदेश अध्यक्ष ने साइकिल यात्रा निकालने पर फटकार लगाई थी।
नीतियों से अवगत कराया
समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम के अंतर्गत सपा महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई। इसे अतुल प्रधान ने हरी झंडी दिखाई। रैली पीवीएस मॉल से शुरू होकर शेरगढ़ी, कुटी चौराहा होते हुए शास्त्रीनगर पहुंची। यहां चौपाल लगाकर लोगों को सपा की नीतियों से अवगत कराया गया। इस दौरान डा. कय्यूम, सुमित मावी, अमन जैन, शरीफ खान, राहुल, बबलू, सचिन, काशिफ कुरैशी आदि शामिल थे।
रैली में बाइक और कार भी
वहीं दूसरी तरफ रैली में कुछ युवा बाइक व कार से भी शामिल हुए। उन्होंने जमकर हुड़दंग मचाया। कार की छत पर बैठ गए और खिड़कियों पर लटके रहे। चलती पिक-अप में डीजे पर डांस भी करते रहे। जबकि पार्टी हाईकमान के निर्देश हैं कि इस कार्यक्रम में साइकिल यात्र न निकाली जाए। पिछड़े वर्ग की जातियों के बीच बैठक की जाए।
जिलाध्यक्ष ने कई गांवों में लगाई चौपाल
जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह की अगुवाई में शुक्रवार को गांव जमालपुर, लावड़ और मावी में पिछड़े वर्ग के लोगों के बीच बैठक की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सपा ही वास्तविकता में पिछड़ा वर्ग की हितैषी है। भाजपा सिर्फ दिखावा कर रही है। जो भी वादे कर रही है, वह सिर्फ चुनावी हैं। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष के संदेश वाला पंफलेट भी बांटा गया। इस मौके पर सूर्य प्रकाश, विजय राठी, अनुज जावला, गौरव प्रधान, विजय सिंह पाल, राहुल छिलौरा, निरंजन सिंह, अजय अधाना आदि मौजूद रहे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें