किसानों को नहीं माफिया को बांटी जा रहीं गन्ना पर्चियां : रालोद
रालोद ने सोमवार को कमिश्नरी चौराहे पर जमकर प्रदर्शन किया। गन्ना पर्चियां जारी करने में हो रही देरी और गन्ना मूल्य को लेकर उन्होंने गन्ने की होली भी जलाई।
By Ashu SinghEdited By: Published: Mon, 10 Dec 2018 03:35 PM (IST)Updated: Mon, 10 Dec 2018 03:35 PM (IST)
मेरठ, जेएनएन। राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी चौराहे पर गन्ना मूल्य भुगतान और पर्ची वितरण में धांधली को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने गन्ने की होली जलाई।
किसानों पर महंगाई की मार
चौधरी चरण सिंह पार्क में एकत्र हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि डीजल, कीटनाशक, उर्वरक और बिजली की दरों में भारी वृद्धि हुई है। इसके बावजूद सरकार ने गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाया है। विगत वर्षों का चार हजार करोड़ गन्ना मूल्य आज भी बकाया है। ट्रैक्टर ट्रॉलियों में बैठकर आए किसानों ने कहा कि आम किसानों को पर्चियां नहीं मिल रही हैं। अधिकारियों की मिलीभगत से कुछ बड़े किसानों और माफियाओं को ही पर्ची का वितरण किया जा रहा है। विरोध स्वरूप किसानों ने गन्ने की फसल जलाई।
जाम में फंसे स्कूली बच्चे
कमिश्नरी चौराहे पर एकत्र हुए कार्यकर्ताओं की भीड़ ज्ञापन देने के लिए काफी देर तक अधिकारियों का इंतजार करती रही। इस दौरान स्कूली बच्चों की छुट्टी होने से जबरदस्त जाम लग गया। काफी देर तक बाद पहुंचे अधिकारियों को जिला अध्यक्ष राहुल देव और रालोद के वरिष्ठ नेता राजकुमार सांगवान ने तीन सूत्री ज्ञापन दिया। इसमें गन्ना उत्पादन लागत से डेढ़ गुना मूल्य का भुगतान करने की मांग की गई। किसानों को बकाया गन्ना मूल्य में ब्याज दिए जाने की मांग की गई। गन्ना कैलेंडर वितरण की खामियों को दूर कर किसानों को अविलंब पर्चियां दिए जाने की मांग शामिल रही।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें