Move to Jagran APP

किसान महापंचायत की तैयारियों की समीक्षा

कांग्रेस की सात मार्च को होने वाली किसान महापंचायत की तैयारियां जोरों पर हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Mar 2021 02:00 AM (IST)Updated: Thu, 04 Mar 2021 02:00 AM (IST)
किसान महापंचायत की तैयारियों की समीक्षा
किसान महापंचायत की तैयारियों की समीक्षा

मेरठ, जेएनएन। कांग्रेस की सात मार्च को होने वाली किसान महापंचायत की तैयारियां जोरों पर हैं। महापंचायत को पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा संबोधित करेंगी। बुधवार को उप्र कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक पंकज मलिक तथा प्रदेश सचिव डा. शोएब ने तैयारियों की समीक्षा की। वे कैली गांव में महापंचायत स्थल भी गए। मंच व वाहन पार्किंग की व्यवस्था भी देखी। उपाध्यक्ष पंकज मलिक ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से किसानों के साथ खड़ी है। कृषि कानूनों की वापसी के लिए किसानों के साथ है। कार्यकर्ताओं से महापंचायत में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने का आह्वान किया गया। कैली, कपसाड़, सकोती, चकबंदी, रुहाशा आदि गावों में जनसंपर्क भी किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष अवनीश काजला, महेंद्र शर्मा ,नवनीत नागर, शेर मोहमद मौजूद रहे।

loksabha election banner

राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में व्यापारियों ने निकाला रोड शो: राष्ट्रीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज बाबू रस्तोगी के मेरठ पहुंचने पर बुधवार को स्थानीय कार्यकर्ताओं ने रोड शो निकाला। राष्ट्रीय अध्यक्ष माधवपुरम खत्ता रोड स्थित जीबीआइ पार्क में आयोजित शपथ ग्रहण और सम्मान समारोह में भाग लेने आए थे।

कार्यक्रम में 50 व्यापारियों को सम्मानित किया गया।

राज बाबू रस्तोगी ने कहा कि तीन माह में संगठन ने छह राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। उत्तर प्रदेश में 45 जिलों में संगठन की कार्यकारिणी का गठन हो चुका है। अगर किसी व्यापारी का उत्पीड़न हुआ तो पूरा संगठन सड़कों पर उतर कर विरोध करेगा। शहजाद शेख को महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय महामंत्री सुधीर कांत शर्मा ने कहा कि संगठन जल्द ही सरकार के समक्ष मांग पत्र प्रस्तुत करेगा। अध्यक्षता कर रहे नायब शहर काजी जैनुर राशिदीन ने संगठन से व्यापारियों की मूल भूत समस्या सुरक्षा और जाम की समस्या से निजात दिलने के प्रयास करने के लिए कहा। संचालन चिन्मय भारद्वाज ने किया। इसके पहले सर्किट हाउस से बाइक और कारों पर सवार होकर व्यापारियों ने रोड शो निकाला। हाथों में झंडे लिए कार्यकर्ता कचहरी से बेगमपुल, दिल्ली रोड, शारदा रोड होते हुए खत्ता रोड माधवपुरम पर पहुंचे। कई जगह पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष नितिन जैन, राकेश शर्मा, सुधीर कांत शर्मा, विवेक त्यागी, गुफरान, ब्रजभूषण अग्रवाल, हिमांशु शर्मा, शिल्पी, शालिनी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.