Move to Jagran APP

Delhi-Meerut Expressway पर दुर्घटना होने का बढ़ा खतरा, बड़ी वजह आई सामने

Delhi-Meerut Expressway पर उल्टी साइड से भी एकाएक वाहन आ-जा रहे हैं। इसे लेकर ना तो एनएचएआई गंभीर है और ना ही ट्रैफिक पुलिस। जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इतना ही नहीं एक और बड़ी वजह है जिस कारण से दुर्घटनाएं हो सकती हैं।

By Himanshu DwivediEdited By: Published: Mon, 19 Apr 2021 05:03 PM (IST)Updated: Tue, 20 Apr 2021 09:04 AM (IST)
Delhi-Meerut Expressway पर दुर्घटना होने का बढ़ा खतरा, बड़ी वजह आई सामने
Delhi-Meerut Expressway पर दुर्घटना होने का ज्‍यादा खतरा।

मेरठ, जेएनएन। Delhi-Meerut Expressway पर प्रतिबंधित वाहन बेरोक-टोक दौड़ रहे हैं। उल्टी साइड से भी एकाएक वाहन आ-जा रहे हैं। इसे लेकर ना तो एनएचएआई गंभीर है और ना ही ट्रैफिक पुलिस। जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। परतापुर इंटरचेंज के लूप और देहरादून बाइपास के रैंप से बाइक, टेंपो, ट्रैक्टर सीधे एक्सप्रेस-वे पर चढ़ रहे हैं। टेंपो और ट्रैक्टर वाले भोजपुर तक जाते हैं। जबकि बाइक सवार एक्सप्रेस-वे का रास्ता गाजियाबाद और दिल्ली जाने के लिए पकड़ रहे हैं। जबकि ये वाहन एक्सप्रेस-वे पर प्रतिबंधित हैं।

loksabha election banner

एक्सप्रेस-वे पर चार पहिया वाहन जो कि 100 की स्पीड में फर्राटा भर रहे हैं। अचानक बाइक व टेंपों आ जाने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। गौर करने वाली बात तो ये है कि प्रतिबंधित वाहन तो दौड़ ही रहे हैं। उल्टी दिशा से भी एकाएक वाहन आ जाते हैं। कई-कई किमी. तक उल्टी दिशा में वाहन चल रहे हैं। यह स्थिति डासना तक बनी हुई है।

मोदीनगर को जाने वाले वाहन चालक भूलवश एक्सप्रेस वे पर चढ़ जाते हैं और काशी टोल प्लाजा के पास बैरीकेङ्क्षडग के बीच से वाहन मोड़कर फिर वापस लौटते हैं। एक्सप्रेस-वे शुरू हुए 18 दिन हो चुके हैं। लेकिन अभी तक इस अव्यवस्था में सुधार नहीं किया गया है। एनएचएआई को एक्सप्रेस-वे पर प्रतिबंधित वाहन के प्रवेश के बोर्ड जगह-जगह लगाने चाहिए थे। कम से कम एंट्री प्वाइंट्स पर दिशा सूचक और वाहनों के प्रवेश संबंधित बोर्ड होने चाहिए थे। जो कि नदारद हैं। ट्रैफिक पुलिस की जिम्मेदारी है कि परतापुर इंटरचेंज के लूप और देहरादून बाइपास पर कम से कम मुस्तैद रहे। लेकिन ट्रैफिक पुलिस का अता-पता नहीं है।

- प्रतिबंधित वाहनों के प्रवेश संबंधित बोर्ड लगाए गए हैं। लेकिन लोग जानबूझकर एक्सप्रेस-वे पर चढ़ रहे हैं। परतापुर इंटरचेंज से लेकर डासना तक पुलिस को व्यवस्था संभालनी चाहिए। गाजियाबाद और मेरठ पुलिस को इस संबंध में पत्र भेज चुके हैं। उल्टी दिशा मेंं जो वाहन आ रहे हैं। उनकी रोकथाम के लिए एंट्री प्वाइंट पर दिशा सूचक बोर्ड लगाए जाएंगे।

-मुदित गर्ग, डीजीएम एनएचएआई व परियोजना निदेशक दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे

-एक्सप्रेस-वे पर कौन से वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित है। एनएचएआई यह सूची हमें उपलब्ध करा दे। ट्रैफिक पुलिस उन वाहनों को रोकना शुरू कर देगी। रही बात एक्सप्रेस-वे के एंट्री प्वाइंट्स पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की। तो इस समय ट्रैफिक पुलिस की उपलब्धता कम है। फिर भी व्यवस्था बनाने की कोशिश की जाएगी।

जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी ट्रैफिक, मेरठ।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.